लाइफ स्टाइल

Shardiya Navratri 2025: अष्टमी पर घर पर बनाएं भंडारा आलू, जानें आसान रेसिपी

Sarita
28 Sept 2025 12:11 PM IST
Shardiya Navratri 2025: अष्टमी पर घर पर बनाएं भंडारा आलू, जानें आसान रेसिपी
x
Shardiya Navratri 2025 : अष्टमी के दिन कन्याओं का पूजन करके व्रत तोड़ा जाता है। उन्हें उपहार दिए जाते हैं। भोजन में कई तरह के स्वादिष्ट और सात्विक व्यंजन बनाए जाते हैं। हलवा, छोले, खीर, आलू और पूरी सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं।
जब भी ग्रेवी वाले आलू की बात आती है, तो हमें भंडारे की करी की याद आती है। लेकिन आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। आप यहाँ दी गई रेसिपी से आइडिया ले सकते हैं। इसमें थोड़े से मसालों की ज़रूरत होती है, जिससे इसका स्वाद आम आलू की करी से अलग होता है।नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है. पूरे देश में शारदीय नवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है. इस दौरान रामलीला, दुर्गा पूजा और डांडिया नाइट का आयोजन भव्य रूप से किया जाता है. नौ दिनों तक भक्त व्रत रखते हैं|
सामग्री:
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए होगा 3 से 4 उबले आलू, 1 बड़ा चम्मच तेल, 1 चम्मच साबुत धनिया के बीज, 1 छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच सौंफ के बीज, ½ छोटा चम्मच हींग, ½ छोटा चम्मच काली मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े टमाटर, 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच कसूरी मेथी, 2 कप पानी और ताजा हरा धनिया
भंडारे वाले आलू बनाने की रेसिपी:
सबसे पहले तो धनिया, जीरा और सौंफ को एक साथ हल्का सा कूट लें. आप चाहें को मिक्सी में ग्राइंड कर सकते हैं. अब एक पैन में तेल डालकर धीमी आंच पर इसे गरम करें. उसमें उसमें जीरा, हींग और काली मिर्च डालें. 1 से 2 मिनट बाद इसमें अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट के साथ में कुटा हुआ मसाला डालें. एक मिनट तक भूनें. अब टमाटर का ग्राइंड कर इसका पेस्ट बना लें. इसके बाद हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और टमाटर का पेस्ट मिक्स करें. तेल अलग नजर आने तक पकाएं. अब इसमें मसले हुए आलू, पानी, अमचूर, गरम मसाला और कसूरी मेथी मिला लें. 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. ताजा हरा धनिया को काट कर ऊपर से डालें. भंडारे वाले आलू बनकर तैयार है. इसे गरमा गरम पूरी के साथ खाएं|
Next Story