- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Shaniwar ke Upay:...
लाइफ स्टाइल
Shaniwar ke Upay: शनिवार की शाम जरूर करें ये काम, शनि देव होंगे मेहरबान
Sarita
26 April 2025 12:22 PM IST

x
Shaniwar ke Upay: हिन्दू धर्म में हर दिन अपने आप में खास है और सबका अपना-अपना महत्व है। शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति पर उनकी खास कृपा होती है। मान्यता है कि जिस पर शनिदेव मेहरबान हो जाते हैं उस व्यक्ति का पूरा जीवन बदल सकता है। इनकी कृपा से रंक भी राजा बन जाता है। शनिवार को मंदिर में जाकर तेल चढ़ाना और तेल का दीया जलाने का नियम तो शायद आप भी अपनाते होंगे, लेकिन क्या जानते हैं कि शनिवार की शाम किए गए उपाय से भी आप शनि देव की खास कृपा पा सकते हैं।
आज हम आपको शनिवार को करने वाले कुछ उपाय (Shaniwar Upay) बताने जा रहे हैं। साथ ही शनिवार की शाम किया जाने वाला एक उपाय भी बताने वाले हैं जिससे शनिदेव आप पर मेहरबान हो सके। आइए शनिवार को शनि देव को प्रसन्न करने वाले उपाय के बारे में जानते हैं।
शनिवार की सुबह क्या करें:
शनिवार की सुबह समय से उठ जाएं और फिर स्नान आदि करने के बाद पूजा-पाठ करें। शनि देव के मंत्र का जाप करें। शनि चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। इससे आप पर शनिदेव की खास कृपा बनी रह सकती है।
शनिवार को इन चीजों का करें दान :
काली उड़द दाल
काली छतरी
काले जूते-चप्पल
पितृ दोष से मुक्ति के उपाय
पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को कौवों को रोटी खिलाएं। हर शनिवार ऐसा करने पर पितृ संतुष्ट होते हैं और जिस पर पितृ दोष होता है, उसे भी इस दोष से मुक्ति मिल सकती है।
शनिवार की शाम करें ये उपाय:
घर पर शाम के समय लोबन जरूर जलाएं। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा।
शनि देव के समक्ष और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इसमें काले तिल को भी जरूर डालें।
शनि देव की खास कृपा पाने के लिए आप ये काम शनिवार की शाम को जरूर करें। इससे आप पर शनि देव मेहरबान भी हो सकते हैं। जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर भी हो सकती है।
मान्यता के अनुसार शनि देव को उनका प्रिय भोजन खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए। ऐसे लोग जिनकी कुंडली में शनि कमजोर है या शनि को मजबूत करना चाहते हैं तो शनिवार को खिचड़ी का प्रसाद बनाएं और इसे बांटने के साथ खुद भी जरूर सेवन करें।
TagsShaniwarUpayशनिवारशामकामशनि देवमेहरबानShaniwarSaturdayeveningworkShani Devkindजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





