लाइफ स्टाइल

Shami Kebab: हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाला व्यंजन

Sarita
12 Oct 2025 9:50 AM IST
Shami Kebab: हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाला व्यंजन
x
Shami Kebab: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी ही डिश जो आपको कुछ अलग एहसास कराएगी। इस बार जब भी कुछ स्पेशल खाने की इच्छा हो तो शमी कबाब ट्राई करके देखें। यह कबाब वेज खाने वालों के लिए शानदार चोइस है। दरअसल कबाब का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में नॉनवेज का ख्याल आता है, लेकिन आपको बता दें कि ये पूरी तरह से शाकाहारी है। यह खाने में बेहद टेस्टी होता है। यह सेहत के लिए भी हेल्दी माना जाता है। इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। यह आसानी से बनकर तैयार हो जाता है।
सामग्री (Ingredients)
भीगे काले छोले - 2 कप
बेसन - 2-3 टेबल स्पून
प्याज कटा - 1/2
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
लहसुन पुत्थी - 2
सूखी लाल मिर्च - 2-3
लौंग - 4-5
हरी मिर्च - 2-3
काली मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
दालचीनी - 1 टुकड़ा
सूखा धनिया - 1 टी स्पून
काली इलायची - 1-2
जीरा - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी - 2 टेबल स्पून
पुदीना - 2 टेबल स्पून
नींबू – 2 टी स्पून
तेल - तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले काले चने को अच्छी तरह से साफ करके धो लें। इसके बाद उन्हें बनाने के एक दिन पहले रातभर के भीगने के लिए रख दें।
- अब अगले दिन इसको बनाने के लिए एक प्रेशर कुकर लें और उसमें भीगे हुए चने डाल दें।
- इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक, लहसुन पुत्थी, हरी और लाल मिर्च को भी डाल दें।
- फिर दालचीनी, काली इलायची, जीरा, हल्दी, सूखा धनिया सहित अन्य मसाले भी एड कर दें।
- इन सभी को डालने के बाद इसमें नमक और पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करके कम से कम 5-6 सीटियां आने का इंतजार करें।
- इसके बाद गैस को बंद कर दें। जब प्रेशर कुकर पूरी तरह से ठंडा हो जाए तब ढक्कन खोलें।
- अब कूकर का पूरा पानी निकालकर इस मिश्रण को करीब 15 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब एक मिक्सर लेकर उसकी मदद से सारे मिश्रण को दरदरा पीसकर एक अलग बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद सारे मिश्रण में बेसन डाल लें। अब इसमें हरी धनिया पत्ती, पुदीना, नींबू का रस और थोड़े से नमक को भी एड कर लें।
- इसके बाद सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब हाथों में थोड़ा सा तेल लगाकर तैयार स्टफिंग को थोड़ा-थोड़ा लेकर उसके कबाब तैयार कर एक प्लेट में रखते जाएं।
- जब सभी कबाब बन जाएं तो एक कड़ाही लें, जिसमें तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें कबाब डालकर डीप फ्राई कर लें।
- कबाब जब दोनों ओर से गहरे सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल लें। अब तैयार हो चुके कबाब को हरी चटनी, नींबू और प्याज के साथ सर्व कर सकते हैं।
Next Story