- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Shahi Tukda Recipe :...

x
Shahi Tukda Recipe : शाही टुकड़ा एक मलाईदार रेसिपी है. ये मिठाई बच्चों को काफी पसंद आती है. इस आसान रेसिपी को आप किसी खास अवसर पर भी बना सकते हैं. शाही टुकड़ा घर पर कैसे बना सकते हैं आइए जाने|
5.6 ब्रेड स्लाइस
आधा लीटर दूध फुल क्रीम, रबड़ी के लिए
1/4 कप चीनी, रबड़ी के लिए
काजू 5-6 बारीक़ कटे,
बादाम 5-6 बारीक़ कटे
हरी इलायची पाउडर 1-4 छोटी चम्मच
देसी घी ब्रेड तलने के लिए
3/4 कप चीनी, चाशनी के लिए
एक भारी तले के बर्तन मे दूध उबलने के लिए रख दे, दूध में उबाल आने के बाद आँच को धीमा कर दे और दूध को तब तक उबलने दे जब तक दूध गाढ़ा हो कर आधा हो जाये, बीच बीच में चलाते रहे ताकि दूध तले में न लगे गाढ़ा होने के बाद दूध में चीनी, ऊपर से सजाने के लिए थोड़े से कटे मेवे बचा ले, कटे काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर धीमी आँच पर 10 से 15 मिनट तक और उबलने दे दूध को बीच बीच में चला, आँच बन्द कर दे रबड़ी तैयार है रबड़ी को ठंडा होने दे।
एक बर्तन में चीनी और आधा कप पानी डाल के गैस पर उबलने चढ़ा दे 5-7 मिनट में चाशनी तैयार हो जाएगी, गैस बंद करके चाशनी अलग रख दे। ब्रेड के किनारों को काट के अलग कर दे, उसके बाद ब्रेड स्लाइस कप मनचाहे आकार में काट ले, टुकड़े बहुत बड़े नहीं होने चाहिए, एक ब्रेड के चार टुकडो के हिसाब से कट ले, इसी तरह सारी ब्रेड स्लाइस काट ले। एक पैन में घी गरम करे उसमे ब्रेड के टुकड़ो को डालकर दोनों तरफ से ब्राउन होने तक तले ब्रेड को आँच हल्की करके तले नही तो ब्रेड जल जाएगी । ब्रेड के सारे टुकड़े इसी तरह तल पेपर नैपकिन पर निकाल ले जिससे पेपर एक्स्ट्रा तेल सोख ले ब्रेड को ठंडा होने दे। अब ब्रेड के हर टुकड़े को चाशनी में डूबा के तुरंत ही निकल ले फिर किसी प्लेट में लगाते जाये, साड़ी ब्रेड चाशनी में डूबा के निकाल ले। ब्रेड के टुकड़ो को सर्विंग प्लेट पर सजाए और ऊपर से रबड़ी डाले ब्रेड के सारे टुकड़े पर रबड़ी अच्छी तरह से डाल दे। फिर ऊपर से बची हुई कटी मेवा से सजा दे, वर्क लगा के फ्रिज में रखकर ठंडा करे शाही टुकड़ा तैयार है मेहमानों को ठंडा शाही टुकड़ा सर्व करे।
TagsShahi Tukdaशाही टुकड़ाShahi Tukdaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





