लाइफ स्टाइल

Shahi Pulao :मेहमानों के लिए बनाएं लजीज शाही पुलाव

Sarita
14 Feb 2026 8:23 AM IST
Shahi Pulao  :मेहमानों के लिए बनाएं लजीज शाही पुलाव
x
Shahi Pulao : रोजाना एक ही तरह का खाना खाकर हर कोई बोर हो जाता है. जाहीर सी बात है कि आपके साथ भी ये समस्या आती ही होगी जब आपका भी मन कुछ अलग खाने का करता होगा. या कभी-कभी घर में मेहमानों के आने पर भी समझ में नहीं आता कि उन्हें क्या स्पेशल खिलाया जाए. ऐसे में आप शाही पुलाव को बना सकते हैं. इसका जायका हर किसी का दिल जीत लेता है. एक बार आप भी इसे बनाकर ट्राई करके देखें. अब इसे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं|
शाही पुलाव बनाने की सामग्री:
2 कप चावल
½ कप उबली हुई हरी मटर
1 चम्‍मच अदरक पेस्‍ट
3-4 कटी हुई हरी मिर्च
½ कप टुकड़ो में कटी पनीर
1-2 तेजपत्ता
2 चम्‍मच काजू
2 चम्‍मच किशकिश
1 चम्‍मच जीरा
1-2 दालचीनी
3 लहसुन
5-6 इलायची
2 चुटकी केसर
6 चम्‍मच घी
1 चम्‍मच कटी हरी धनिया
नमक
शाही पुलाव बनाने का तरीका:
शाही पुलाव बनाने के लिए आप पहले सूखे चावल को अच्छे से धो लें.
फिर इसे एक बर्तन में पका कर पानी निकाल लें और इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें.
इसके बाद आप एक पैन में 1 चम्‍मच घी गरम करके उसमें काजू और किशमिश को 1 मिनट तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
फिर पैन में और घी डाल कर गरम करें और इसमें तेजपत्ता, लहसुन, कटी हरी मिर्च, इलायची और जीरा डाल दें.
अब इसमें प्‍याज और अदरक भी डाल दें.
इसके अच्छे से पक जाने के बाद इसमें पनीर, चावल और हरी मिर्च को डाल कर अच्छे से चलाएं.
अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर पकने दें.
एक अलग गरम पानी की कटोरी में केसर भिगोएं और फिर उसे चावल के साथ मिला दें.
चावल को दो मिनट तक चला कर गैस बंद कर दें.
इस पुलाव को अब काजू, किशमिश और कटी हुई धनिया छिड़क कर परोस दें|
Next Story