- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Shahi Paneer Without...
लाइफ स्टाइल
Shahi Paneer Without Onion Garlic: बिना लहसुन प्याज के बनाएं पनीर बटर मसाला
Sarita
12 July 2025 12:05 PM IST

x
Shahi Paneer Without Onion Garlic: यह रेसिपी बिना प्याज और लहसुन के बनाई जाती है, लेकिन इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि हर किसी को पसंद आएगा। अगर आप सावन में या व्रत के दौरान कुछ खास और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो यह शाही पनीर आपकी थाली की शोभा बढ़ा देगा।
सामग्री:
टमाटर – 3 (मोटे टुकड़ों में कटे हुए)
बटर – 2 टेबलस्पून
इलायची – 3 दाने
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
तेज पत्ता – 1
जीरा – ½ छोटा चम्म
अदरक – 1 इंच (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च – 1 (बीच से चीरी हुई)
हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
दूध – 1 कप
धनिया पाउडर – ½ छोटा चम्मच
चीनी – ¼ छोटा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
काजू पेस्ट – ¼ कप (10 काजू पीसकर बनाया गया)
पनीर – 9 टुकड़े (क्यूब्स)
गरम मसाला – ¼ छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – ½ छोटा चम्मच (हाथ से मसलकर)
सबसे पहले एक कड़ाही को गरम करें और उसमें बटर डालें.
फिर उसमें जीरा, इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डालें. जब मसालों से खुशबू आने लगे तो इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और चीरी हुई हरी मिर्च डालें और थोड़ी देर भूनें.
इसके बाद टमाटर की प्यूरी डालें और तब तक पकाएं जब तक किनारों से तेल निकलने लगे.
फिर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, थोड़ा चीनी और नमक डालें.
मसालों को धीमी आंच पर अच्छे से भूनें ताकि उनका कच्चापन खत्म हो जाए.
अब काजू का पेस्ट और दूध डालें. इसे धीरे-धीरे डालते हुए लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न पड़े.
फिर उसमें पनीर के टुकड़े डालें और अच्छे से मिलाएं.
अब कड़ाही को ढक दें और कुछ देर धीमी आंच पर पकने दें जब तक पनीर नरम और पूरी तरह पक न जाए.
अंत में गरम मसाला और हाथ से मसलकर कसूरी मेथी डालें. अच्छे से मिलाएं और गरमागरम परोसें|
TagsShahi PaneerपनीरबटरमसालाShahi PaneerPaneerButterMasala जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





