लाइफ स्टाइल

Shahi Mix Kofta : दावत में जरूर बनाएं शाही मिक्स कोफ्ता

Sarita
14 Feb 2026 11:45 AM IST
Shahi Mix Kofta : दावत में जरूर बनाएं शाही मिक्स कोफ्ता
x
Shahi Mix Kofta : शाही मिक्स कोफ्ता भारतीय रसोई की एक बेहद खास और रिच सब्ज़ी है, जो अपने मलाईदार स्वाद और खुशबूदार ग्रेवी के लिए जानी जाती है. सब्ज़ियों और पनीर से बने नरम कोफ्ते जब काजू-क्रीम वाली ग्रेवी में पकते हैं, तो इसका स्वाद सचमुच शाही हो जाता है. यह रेसिपी खासतौर पर त्योहारों, मेहमानों या किसी स्पेशल मौके पर बनाई जाती है. शाही मिक्स कोफ्ता न सिर्फ देखने में आकर्षक होता है, बल्कि इसका स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है|
कोफ्ता बनाने के लिए जरूरी सामान :
उबले आलू – 2
कद्दूकस किया पनीर – ½ कप
गाजर (कद्दूकस) – 2 टेबलस्पून
बीन्स (बारीक कटी) – 2 टेबलस्पून
कॉर्न या मटर – 2 टेबलस्पून
कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस)
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
कैसे तैयार करते हैं शाही मिक्स कोफ्ता:
ग्रेवी बनाने का सामान
प्याज – 2 (पेस्ट बना लें)
टमाटर – 2 (पेस्ट)
काजू – 10–12 (भिगोकर पेस्ट)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
हल्दी – ½ टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
गरम मसाला – ½ टीस्पून
क्रीम – 3 टेबलस्पून
मक्खन – 2 टेबलस्पून
तेल – 1 टेबलस्पून
कोफ्ता बनाने का तरीका :
एक बर्तन में आलू, पनीर और सारी सब्ज़ियां डालकर अच्छे से मिलाएं.
इसमें अदरक, हरी मिर्च, नमक और कॉर्नफ्लोर मिलाएं.
मिश्रण से मध्यम आकार के कोफ्ते बनाएं.
कढ़ाही में तेल गरम करें और कोफ्तों को सुनहरा होने तक तल लें.
कोफ्तों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें|
ग्रेवी बनाने का तरीका:
पैन में तेल और मक्खन गरम करें.
प्याज पेस्ट डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
अदरक-लहसुन पेस्ट डालें, फिर टमाटर पेस्ट मिलाएं.
सारे सूखे मसाले डालकर तेल अलग होने तक पकाएं.
काजू पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी को गाढ़ा करें.
अंत में क्रीम और गरम मसाला मिलाएं.
शाही मिक्स कोफ्ता तैयार करने का तरीका
परोसने से ठीक पहले कोफ्तों को ग्रेवी में डालें.
2–3 मिनट हल्की आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें|
Next Story