- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Shahi Mawa Gujiya: ...

x
Shahi Mawa Gujiya: आज हम आपको होली की खुशियां बढ़ाने के लिए एक शानदार स्वीट डिश शाही मावा गुजिया बनाने के बारे में बताएंगे। इसका अनूठा स्वाद मुंह में मिठास घोलने के लिए काफी है। वैसे भी पारंपरिक तौर पर गुजिया बनाई जाती है। शाही मावा गुजिया बनाने के लिए मैदा, घी के साथ मावा (खोया) की जरुरत पड़ती है। इसका जायका सबका दिल जीत लेगा। इस बार आप इसे किसी हाल में मिस नहीं करें। आपके घर जो भी आए उसे इसका स्वाद जरूर चखाएं। वह यह जायका कभी नहीं भूल पाएगा और आपको भी हमेशा याद रखेगा। वैसे भी त्योहार की खुशियां लोगों के साथ ही होती है न कि अकेले। इस डिश को कुछ दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
मैदा – 2 कप
मावा (खोया) – 1 कप
सूजी – 1/4 कप
चीनी का बूरा – 1/2 कप
घी – 4 टेबल स्पून
नारियल का बूरा – 1/4 कप
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
काजू – 10
बादाम – 10
पिस्ता – 10
गुनगुना दूध – आवश्यकतानुसार
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डाल दें। इसके बाद मैदा में घी मिक्स कर दें। अब गुनगुने दूध की मदद से मैदे का आटा गूंदें। ध्यान रहे कि आटा थोड़ा सख्त गूंदना है।
- आटा गूंदने के बाद उसे आधा घंटे के लिए कपड़े से ढंककर अलग रख दें। इस दौरान एक कड़ाही को मीडियम आंच पर रखकर उसमें सूजी डालें और भीनी खुशबू आने तक भून लें।
- इसके बाद एक बर्तन में इसे निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। फिर कड़ाही में मावा डाल दें और उसे भून लें। जब मावा लाइट ब्राउन हो जाए तो गैस बंद कर दें मावा को ठंडा होने दें।
- अब सूजी में मावा डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें चीनी का बूरा, नारियल का बूरा, कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता को डालकर सभी को अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर मिक्स करें। अब गुजिया में भरने के लिए आपकी स्टफिंग तैयार हो चुकी है।
- अब चाशनी बनाने की प्रक्रिया शुरू करें। सबसे पहले एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर उबलने के लिए रख दें।
- जब पानी में चीनी अच्छे से एकसार हो जाए तो गैस को बंद कर दें। चाशनी बनने में 7-8 मिनट का वक्त लग सकता है। अब मैदे का आटा लें और उसे एक बार फिर गूंद लें।
- इसके बाद उसकी लोइयां बना लें। अब एक लोई लें और उसे पूरी के आकार में बेल लें। इसके बाद इसके बीच में चम्मच से स्टफिंग रख दें।
- स्टफिंग रखने के बाद इसे गुजिया के आकार में फोल्ड कर दें। इसी तरह सारी लोइयों की गुजिया तैयार कर लें।
- जब गुजिया तैयार हो जाएं तो गैस पर कड़ाही रखकर घी गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें गुजिया डालकर फ्राई करें।
- इसके बाद फ्राई गुजिया को अलग प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सारी गुजिया फ्राई करें। अब गुजिया को तैयार चाशनी में कुछ देर के लिए डुबोकर रख दें।
- फिर चाशनी सूखने के लिए गुजिया को अलग रख दें। तैयार है स्वादिष्ट मावा गुजिया।
TagsShahi MawaGujiyaहोलीमिठाईShahi MawaHoliSweetsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





