लाइफ स्टाइल

Shahi matar ki sabji: डिनर में शाही मटर की सब्जी जीत लेगी सबका दिल

Sarita
20 Jan 2025 7:36 AM IST
Shahi matar ki sabji:  डिनर में शाही मटर की सब्जी जीत लेगी सबका दिल
x
Shahi matar ki sabji: क्या कभी आपने शाही मटर की सब्जी ट्राई की है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए शाही मटर की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद और सेहत दोनों ही लिहाज से बेहतरीन होता है।
आप किसी भी खास मौके पर बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। इसका स्वाद एक बार चखकर हर कोई आपके खाने का फैन बन जाएगा, तो चलिए जानते हैं शाही मटर की सब्जी बनाने की विधि-
मटर 1 कटोरी
मलाई 3 बड़े चम्मच
प्याज का पेस्ट 3 बड़े चम्मच
टमाटर का रस 5 बड़े चम्मच
लहसुन और अदरक का पेस्ट 1 बड़ा चम्‍मच
धनिया 1 छोटा चम्‍मच
हल्दी 1/2 छोटा चम्‍मच
गरम मसाला 1 छोटा चम्‍मच
शाही मटर की सब्जी कैसे बनाएं?
शाही मटर की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले हरी मटर लें।
फिर आप हरी मटर में नमक और पानी डालकर उबाल लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म कर लें।
फिर आप गर्म तेल में जीरा और हींग डालकर तड़काएं।
इसके बाद आप इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर भून लें।
फिर आप इसमें सारे मसाले डालकर तेल के अलग होने तक पकाएं।
इसके बाद आप इसमें मटर डालकर एक बर्तन से ढक कर पकाएं।
फिर आप इसमें मलाई डालकर करीब 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
अब आपकी लजीज शाही मटर की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको गर्मा-गर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।
Next Story