लाइफ स्टाइल

Sewai Fruit Custard Recipe: टेस्टी सेवई फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी

Sarita
7 Sept 2025 10:48 AM IST
Sewai Fruit Custard Recipe: टेस्टी सेवई फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी
x
Sewai Fruit Custard Recipe: इसकी हल्की सेवई, कस्टर्ड की क्रीमी मिठास और फलों का कॉम्बिनेशन खाने के साथ दिखने में भी बहुत सुंदर लगता है. अगर आपने इसे एक बार घर पर बना लिया, तो हर बार बनाना चाहेंगे. ये रेसिपी बच्चों के साथ हर उम्र के लोगों को जरूर पसंद आएगी. तो चलिए जानते हैं इस लेख में घर आए मेहमानों के लिए सेवई फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि|
सेवई फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सामग्री :
सेवई (वर्मिसेली)- 1 कप
दूध – 1 लीटर
कस्टर्ड पाउडर – 3 बड़े चम्मच (वनीला फ्लेवर या पसंदीदा)
चीनी – ½ कप
घी – 1 बड़ा चम्मच
मिक्स ड्राई फ्रूट्स – 2-3 बड़े चम्मच (काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश)
कटे हुए ताजे फल – 1 कप (सेब, केला, अंगूर, अनार और आम)
सबसे पहले एक कढ़ाई में घी गर्म करके सेवई डालकर हल्की सुनहरी होने तक भून लें.
अब इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकने दें.
इसके बाद एक कटोरी में कस्टर्ड पाउडर को ठंडे दूध के साथ घोलकर स्मूद पेस्ट बना लें.
जब दूध उबलने लगे तो उसमें कस्टर्ड पाउडर का मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें.
इसमें अपने स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं और 5-7 मिनट तक गाढ़ा होने तक पकाएं.
फिर गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें. ठंडा हो जाने के बाद इसमें कटे हुए फल और ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं.
तैयार हुए कस्टर्ड को फ्रिज में 1-2 घंटे ठंडा करके सभी को सर्व करें|
Next Story