- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sesame Roll:इस...
लाइफ स्टाइल
Sesame Roll:इस स्वादिष्ट मिठाई के लिए हैं उत्सुक तो ज्यादा इंतजार न करें
Sarita
21 March 2025 7:58 AM IST

x
Sesame Roll: आप अगर घर में तिल रोल बनाना चाहते हैं तो हम इसे बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इससे आप फटाफट यह स्वीट डिश तैयार कर पाएंगे। बता दें तिल की तासीर गरम होती है। तिल के बने आइटम्स को खाने से शरीर में एनर्जी पैदा होती है।
सामग्री (Ingredients)
सूखे मेवे – 1/2 कप
सफेद तिल – 3 कप
गुलाब जल – 1 टेबल स्पून
कॉर्न सिरप – डेढ़ कप
चीनी – 3 कप
देसी घी – 3 टेबल स्पून
नमक – 1 टी स्पून
पानी – डेढ़ कप
- सबसे पहले एक कड़ाही लें और उसमें तिल डालकर सेंक लें। तिल को तब तक सेकना है जब तक उसका रंग हल्का सुनहरा न हो जाए।
- इसके बाद तिल को एक बाउल में निकाल लें। अब कड़ाही में चीनी डालें और उसमें लगभग डेढ़ कप पानी मिला दें।
- इसके बाद कॉर्न सिरप और नमक डालकर इसे अच्छे से उबालें। इस मिश्रण को तब तक उबलने देना है जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए।
- इसके बाद गुलाब जल और घी डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाएं। अब गैस की फ्लेम बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब अपनी दोनों हथेलियों में थो़ड़ा सा घी लगाकर उन्हें चिकना कर लें और तैयार किए गाढ़े मिश्रण को हाथों से अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद इस मिश्रण को बराबर अनुपात में बांट लें। अब इसके हर भाग में ड्राई फ्रूट्स और सेके गए तिल की स्टफिंग कर दें।
- अब इन्हे रोल कर लें। रोल करने के बाद इसके ऊपर भी तिल लगाएं। अब टेस्टी तिल रोल तैयार हैं।
TagsSesame Rollस्वादिष्टमिठाई Sesame Rolldelicioussweetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





