- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Semolina Pizza: ...
लाइफ स्टाइल
Semolina Pizza: स्वादिष्ट, सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएगा और आपकी पार्टी में मज़ा भी बढ़ाएगा
Sarita
13 July 2025 12:20 PM IST

x
Semolina Pizza: हालांकि मैदा बेस होने की वजह से स्वादिष्ट होने के बावजूद बहुत से लोग इसे सेहत के मद्देनजर खाने से परहेज करते हैं। ऐसे में आप घर पर मैदे के बजाय सूजी से पिज्जा तैयार कर सकते हैं। यह टेस्टी होने के साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक नहीं रहेगा। दिन में जब भी भूख सताए तो यह बनाकर खाया जा सकता है। इसे बनाने का तरीका काफी आसान है। आपने अगर घर पर कोई पार्टी रखी है तो उसमें यह डिश तैयार कर सबकी वाहवाही लूट सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
बैटर के लिए
सूजी (रवा) – 1 कप
छाछ – 1 कप
बेकिंग सोडा – 1/2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
टॉपिंग के लिए
मोजरेला चीज कद्दूकस – 5 टेबल स्पून
शिमला मिर्च कटी – 1
टमाटर कटे – 2-3
कॉर्न – 2 टेबल स्पून
जैतून कटे – 2 टेबल स्पून
चिली फ्लेक्स – 1/4 टी स्पून
मिक्स्ड हर्ब्स – 1/4 टी स्पून
प्याज कटे – 2
पिज्जा सॉस के लिए
टमाटर सॉस – 1/4 कप
चिली सॉस – 1 टी स्पून
मिक्स्ड हर्ब्स – 1/2 टी स्पून
चिली फ्लेक्स – 1/2 टी स्पून
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लें और उसमें सूजी और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं। अब सूजी में एक कप छाछ डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- छाछ के बजाय दही का भी उपयोग किया जा सकता है। अब बाउल में आधा कप पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
- अब इस बैटर को 15 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे सूजी पूरी नमी सोख ले।
- अब पिज्जा सॉस तैयार करें और उसके लिए एक बाउल में टमाटर सॉस, चिली सॉस, मिक्स्ड हर्ब्स और चिली फ्लेक्स डालकर चम्मच की मदद से से मिक्स कर अलग रख दें।
- इसके बाद सूजी बैटर को लें और उसे दोबारा चम्मच से मिलाएं। इसके बाद सूजी बैटर में एक चौथाई कप पानी डालें और जरूरत के मुताबिक बैटर का गाढ़ापन कम कर लें।
- अब एक नॉनस्टिक तवा गैस पर रखकर मीडियम आंच पर गरम करें। तवा गरम होने के बाद उस पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला लें।
- अब एक कटोरी में सूजी बैटर लेकर उसे तवे पर डालें और गोल-गोल बेस तैयार करें। ध्यान रखें कि तवे पर फैलाया जाने वाला बेस मोटा ही रहे।
- अब इसे तब तक पकाएं जब तक कि सूजी का बेस नीचे से पूरी तरह से पक न जाए। इसके बाद किनारों पर एक चम्मच तेल डालकर इसे पलटें।
- कुछ देर पकाने के बाद बेस के ऊपर पिज्जा सॉस फैलाएं। इसके ऊपर कद्दूकस किया मोजरेला चीज भई अच्छी तरह से डालकर फैला लें।
- फिर कटा प्याज, टमाटर, जैतून, शिमला मिर्च और कॉर्न दाने भी डाल लें। अब दोबारा इन सभी चीजों के ऊपर मोजरेला चीज़ डालें। ऊपर से चिली फ्लेक्स व मिक्स्ड हर्ब्स छिड़क दें।
- चीज जब ठीक से पिघल जाए और पिज्जा पक जाए तो गैस बंद कर पिज्जा प्लेट में उतार लें। अब इसके स्लाइस कर गरमागरम सूजी पिज्जा का लुत्फ उठाएं।
TagsSemolina Pizzaस्वादिष्टसेहतSemolina PizzaDeliciousHealth जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





