- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Semolina Papad Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Semolina Papad Recipe: आसान विधि से मिनटों में बनाएं सूजी के पापड़
Sarita
9 March 2025 11:09 AM IST

x
Semolina Papad Recipe: त्योहारों के मौसम शुरू हो चुका है और सभी के घरों में मेहमान तो जरूर आते है। इसके लिए पहले ही हम टेस्टी फूड बनाने की तैयारी करने में लग जाते हैं। ऐसे में होली भी पास आ चुकी है और इस त्योहार हो अन्य टेस्टी फूड के साथ-साथ घर पर कुछ ही मिनटों में सूजी का पापड़ तैयार कर सकते हैं। जिसे आप भोजन के साथ भी परोस सकते हैं। खाने में बहुत बढ़िया लगने वाले सूजी के पापड़ को आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि|
पापड़ बनाने के लिए सामग्री
सूजी- 200 ग्राम
जीरा- 1 छोटी चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन को गर्म करें। अब इस बर्तन में 5 से 6 कप पानी डालें।
2. इसके बाद पानी में जीरा, नमक और तेल डालें।
3. अब बर्तन में सूजी को डाल दें। सूजी डालते वक्त करछी की मदद से चलाते रहें। ऐसा ना करने पर सूजी की गुठलियां बन जाती हैं।
4. अब आपको इन सारी चीजों को अच्छे से पका लें।
5. लगातार लगभग 5 से 7 मिनट के लिए सूजी को पकाते रहें और फिर गैस बंद कर दें।
6. अब आपको पापड़ के आकार जितनी थाली लेनी है। थाली पर रिफाइंड या तेल लगा लें।
7. इसके बाद थाली पर पतला-पतला पेस्ट फैला दें और सुखने का इंतजार करें। ध्यान रखें कि पेस्ट को ज्यादा ठंडा करके थाली पर न फैलाएं । ऐसा करने से पेस्ट को पतला करके फैलाने में परेशानी हो सकती है।
8. अब पापड़ को सुखाएं और तलकर खाने के साथ सर्व कर सकते हैं।
TagsSemolinaPapadमिनटोंसूजीपापड़ Semolinaminutessemolinapapadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





