- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Semolina Mawa Halwa:...
लाइफ स्टाइल
Semolina Mawa Halwa: नवरात्रि के लिए यह स्वादिष्ट मिठाई एकदम सही है
Sarita
19 Sept 2025 9:59 AM IST

x
Semolina Mawa Halwa: आज हम सूजी मावा हलवे की डिश बताएंगे। नवरात्रि जल्द ही शुरू होने को है। ऐसे में आप माता रानी को इस मिठाई का भोग लगाकर प्रसन्न कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह आसानी से तैयार हो जाता है। हमें भरोसा है कि यह मिठाई देवी मां के साथ घर के सभी सदस्यों को भी पसंद आएगी। इसकी मिठास का जादू सब पर चल जाएगा और स्वाद जुबान पर घुल जाएगा। आप इसे किसी हालत में मिस नहीं करें।
सामग्री (Ingredients)
सूजी
मावा
दूध
चीनी
इलायची पाउडर
घी
कटे हुए बादाम
विधि (Recipe)
- सबसे पहले आपको एक पैन लेना है और उसमें घी को डालकर मीडियम आंच में इसको गरम कर लेना है।
- फिर ऊपर से सूजी को डालकर अच्छे से भून लेना है। सुनहरा होने तक अच्छे से भूनना है।
- अब एक साफ दूसरा पैन लेना है और इसमें दूध को डालकर अच्छे से गरम कर लेना है।
- इसमें ही अब मावा, चीनी, इलायची पाउडर को अच्छे से मिला देना है। गाढ़ा होने तक इसको चलाते रहना है।
- गाढ़ा होने के बाद इसको सूजी में डालकर कड़ाही में अच्छे से पका लेना है।
- अब इसमें सूखे मावे को डाल देना है और फिर से अच्छे से मिला देना है।
- अब आपका सूजी मावा हलवा बनकर तैयार है। चाहे तो गरमागरम या फिर ठंडा करके इसका मजा ले सकते हैं।
TagsSemolina MawaHalwaनवरात्रिस्वादिष्टमिठाईSemolina MawaNavratriDeliciousSweetsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





