- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सूजी बेसन बर्फी: किसी...
लाइफ स्टाइल
सूजी बेसन बर्फी: किसी भी खास मौके पर बनाएं ये लाजवाब मिठाई
Sarita
11 March 2025 6:37 AM IST
सूजी बेसन बर्फी: हम आपको सूजी और बेसन की मदद से बनाई जाने वाली बर्फी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह काफी स्वादिष्ट होती है। किसी खास अवसर पर यह सभी परिवारवालों को तो खुश करेगी ही, साथ ही घर आने वाले मेहमानों का भी इससे मुंह मीठा कराएं और जी भर कर तारीफ पाएं। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं है। साथ ही इसे तैयार करना आसान है। हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर आप हर प्रकार की मुश्किल से बच सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
सूजी
बेसन
घी या तेल
चीनी
इलायची पाउडर
बादाम
पिस्ता
- सबसे पहले एक कड़ाही में घी या तेल गरम करें। आप चाहें तो दोनों चीजों को मिलाकर भी गरम कर सकते हैं।
- इसके बाद बेसन और सूजी को एक साथ अच्छी तरह मिलाकर गरम घी में डालकर इसका रंग बदलने तक पकाएं।
- जब यह मिश्रण पककर तैयार हो जाए तो इसमें पीसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर एक मिनट के लिए भूनें।
- मिश्रण जब कड़ाही छोड़ने लगे तो समझें यह पूरी तरह तैयार है। आंच बंद कर दें और एक टिन या प्लेट को घी लगाकर चिकना कर लें।
- अब इसमें कटे हुए बादाम या पिस्ता छिड़कें। ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है।
- अब मिश्रण को टिन या प्लेट में पलट लें और इसे सेट होने दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- आप चाहे तो इसे बाहर भी सेट होने के लिए छोड़ सकते हैं, लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा।
- 2 घंटे बाद टिन में से सेट हुए मिश्रण को बाहर निकालें और मनचाहे आकार में इन्हें काटकर सर्व करें।
Tagsसूजीबेसनबर्फीलाजवाबमिठाईSemolinaBesanBarfiWonderfulSweetजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





