लाइफ स्टाइल

Scrambled Eggs Recipe: बढ़ाएँ स्वादिष्ट नाश्ते का स्वाद

Sarita
12 Aug 2025 8:41 AM IST
Scrambled Eggs Recipe: बढ़ाएँ स्वादिष्ट नाश्ते का स्वाद
x
Scrambled Eggs Recipe: अगर आप उबले अंडे, अंडा भुर्जी, ऑमलेट, अंडा करी वगैरह खाकर बोर हो गए हैं, तो अंडे के साथ कुछ नया ट्राई करें। आप तले हुए अंडे भी खाते होंगे, लेकिन आज हम आपको जो रेसिपी बताने जा रहे हैं, वो थोड़ी क्रीमी है और उसमें लहसुन का स्वाद भी होगा। इसे सुबह नाश्ते में बनाएँ और फिर घर से बाहर निकलें। आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।
क्रीमी, गार्लिक स्क्रैम्बल्ड एग्स:
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने का समय: 10 मिनट
सर्विंग: 3-4 लोगों के लिए
क्रीमी, गार्लिक स्क्रैम्बल्ड एग्स बनाने के लिए सामग्री:
अंडे-6
स्वादानुसार नमक
काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च फ्लेक्स- ½ छोटा चम्मच
मक्खन- 1 बड़ा चम्मच + 2 बड़े चम्मच
बारीक कटा लहसुन- 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
कॉर्नफ्लोर- ½ छोटा चम्मच
दूध- ½ कप
क्रीमी, गार्लिक स्क्रैम्बल्ड एग्स बनाने की रेसिपी:
-अंडों को एक बाउल में डालें. अब नमक, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च फ्लेक्स डालकर अच्छी तरह से फेंट लें.
-एक पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें और फेंटे हुए अंडे डालें. 30 सेकंड तक छोड़ दें, फिर हल्के से फोल्ड करें.
-आंच से उतारें और टुकड़ों में काट लें.
-अब एक पैन में 2 बड़े चम्मच मक्खन गर्म करें.
-इसमें लहसुन डालकर सुनहरा होने तक भून लें.
-फिर लाल मिर्च फ्लेक्स, नमक, काली मिर्च पाउडर और उसके बाद कॉर्नफ्लोर डालें.अच्छी तरह मिलाएं.
-दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि एक स्मूद सॉस बन जाए.
-इसमें स्क्रैम्बल एग्स डालें और हल्के से टॉस करें.
-तुरंत गर्मागर्म परोसें. इसे आप नाश्ते में खा सकते हैं. बेहद ही हेल्दी, टेस्टी और पौष्टिक है|
Next Story