लाइफ स्टाइल

Sawan Special Sabudane Appe: साबूदाने से बनाएं कुछ अलग, सावन में तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी

Sarita
27 July 2025 11:06 AM IST
Sawan Special Sabudane Appe:  साबूदाने से बनाएं कुछ अलग, सावन में तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी
x
Sawan Special Sabudane Appe: इस महीने में लोग व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान खान-पान का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है। व्रत के दौरान साबूदाने का खूब इस्तेमाल होता है। इससे साबूदाने की खीर, साबूदाने की खिचड़ी या हलवा जैसी कई तरह की चीज़ें बनाई जाती हैं। तो आइए जानते हैं साबूदाने के अप्पे बनाने की आसान विधि।
साबूदाना अप्पे बनाने के लिए सामग्री :
साबूदाना- एक कप
आलू- उबले हुए 2
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
मूंगफली- 2-3 बड़े चम्मच
काली मिर्च का पाउडर- आधा चम्मच
सेंधा नमक- स्वादानुसार
साबूदाना अप्पे बनाने की विधि :
साबूदाना अप्पे बनाने के लिए सबसे पहले आप सबसे पहले साबूदाने को 5-6 घंटे के लिए भिगो दें. आलू को भी उबाल लें. अब साबूदाना से एक्स्ट्रा पानी हटा दें और एक बाउल में इसे निकाल लें. अब आप इसमें उबले हुए आलू को डालें और अच्छे से साबूदाना के साथ मिक्स करें.
अब एक कड़ाही में मूंगफली को भुन लें और इसे ठंडा हो जाने पर दरदरा पीस लें.
अब आप साबूदाना और आलू के मिश्रण में बारीक कटी हुई हरी मिर्च और मूंगफली को मिक्स कर लें. इसमें आप काली मिर्च का पाउडर और स्वादानुसार सेंधा नमक को डालें और सभी चीजों को मिक्स करें. अब आप इससे अप्पे के शेप में छोटे बाल्स तैयार कर लें. अब अप्पे स्टैंड में आप आप तेल लगाएं.
अब तैयार किए हुए बाल्स को अप्पे पैन के खाने में आप इनको डालें. अब इसे ढककर आप कुछ देर के लिए पका लें. अब इसको आप दूसरे साइड से पलट कर पका लें. जब ये दोनों साइड से सुनहरा हो जाए और अच्छे से पक जाए तब आप इसे निकाल लें|
Next Story