लाइफ स्टाइल

Sawan Special Recipe: सावन में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये सब्जियां

Bharti Sahu 2
10 Aug 2024 1:27 AM GMT
Sawan Special Recipe: सावन में बिना लहसुन-प्याज के बनाएं ये सब्जियां
x
Sawan Special Recipe: सावन का महीना चल रहा है। ये महीना हर किसी के लिए बेहद खास होता है। लोग इस महीने में सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं। बहुत से लोग तो कांवड़ यात्रा पर भी जाते हैं। कई लोग नियम रखते हैं कि वो सावन के पूरे महीने प्याज और लहसुन नहीं खाएंगे।
अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिन्होंने सावन के महीने में प्याज-लहसुन छोड़ रखा है तो ये लेख आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बिना प्याज और लहसुन के तैयार कर सकते हैं।
आलू-मेथी Aloo-fenugreek
भले ही इस मौसम में ताजी मेथी नहीं मिलती है, लेकिन आपकी रसोई में आपको कसूरी मेथी अवश्य मिल जाएगी। ऐसे में बिना सोचे आप आलू-मेथी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। अगर इसे आप गर्म पराठों के साथ परोसेंगे तो इनका स्वाद बढ़ जाएगा।
आलू फ्राई Aloo Fry
बारिश के मौसम में अगर चटाकेदार आलू फ्राई मिल जाएं तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में अपने खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए मसाले वाले आलूओं को फ्राई करना न भूलें। इसे तैयार करने के लिए आपको प्याज और लहसुन की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे रोटी या दाल-चावल के साथ भी परोस सकती हैं।
कद्दू की सब्जी Pumpkin vegetable
पूड़ियों के साथ अगर कद्दू की सब्जी मिल जाए तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। इसे बनाने के लिए आपको प्याज या लहसुन की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में आप भी सावन में पूड़ी या पराठे के साथ कद्दू की सब्जी बनाकर परोस सकती हैं।
भिंडी Ladyfinger
शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे भिंडी की सब्जी खाने में पसंद नहीं होगी। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। लोगों को लगता है कि भिंडी बिना प्याज के नहीं बनती। जबकि ऐसा नहीं है। बिना प्याज के भी आप स्वादिष्ट मसाला भिंडी बनाकर खाने में परोस सकती हैं।
Next Story