- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sawan Somvar: शिवजी के...
लाइफ स्टाइल
Sawan Somvar: शिवजी के लिए बनाये पंचामृत, जानें बनाने का तरीका
Sanjna Verma
29 July 2024 1:25 PM GMT
![Sawan Somvar: शिवजी के लिए बनाये पंचामृत, जानें बनाने का तरीका Sawan Somvar: शिवजी के लिए बनाये पंचामृत, जानें बनाने का तरीका](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/07/29/3908604-untitled-43-copy.webp)
x
रेसिपी Recipe: सावन के पवित्र महीने की शुरूआत 22 जुलाई से हो चुकी है। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित रहता है। इस पूरे महीने भगवान शिव के भक्त उनकी पूजा और व्रत करते हैं। इतना ही नहीं भोलेबाबा के भक्त सावन के सोमवार के दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए Shiva Ling पर दूध, दही, गंगाजल और अन्य कई चीजे चढ़ाते हैं। अगर आप भी इस सावन भोलेबाबा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए बनाएं पंचामृत का भोग प्रसाद। आइए जान लेते हैं क्या है इसकी रेसिपी।
पंचामृत बनाने के लिए सामग्री-
गाय का दूध- 1 ग्लास
गाय के दूध से बना दही- 1 ग्लास
गाय का घी- 1 चम्मच
शहद- 3 चम्मच
शक्कर- स्वादानुसार
-तुलसी के पत्ते- 10
-मखाने- 20
पंचामृत बनाने का तरीका-
पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले दही, दूध, एक चम्मच शहद, घी और चीनी की जरूरत होती है। दही, दूध, घी और चीनी को एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह मथ लें। आप चाहे तो इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाने के लिए मिक्सी में डालकर भी चला सकते हैं। इसके बाद इस मिश्रण में तुलसी के 8 से 10 पत्ते और मखाने डाल दें। भोलेबाबा को अर्पित करने के लिए आपका पंचामृत बनकर तैयार है।
सेहत के लिए पंचामृत के फायदे-
-पंचामृत में दूध, दही और घी जैसी चीजों के शामिल होने से उसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है।
- पंचामृत पुरुष और महिला इनफर्टिलिटी में भी मदद करता है, क्योंकि यह प्रजनन प्रणाली को मजबूत करता है।
-पंचामृत ब्रेन टॉनिक के रूप में कार्य करता है, जो बौद्धिक शक्ति के साथ याददाश्त भी बढ़ाता है।
- पंचामृत में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में हानिकारक मुक्त कणों को बेअसर करने, Oxidative तनाव को कम करने और सेलुलर स्वास्थ्य का समर्थन करने में मदद करते हैं।
![Sanjna Verma Sanjna Verma](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Sanjna Verma
Next Story