- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sawan 2025: हरा ही...
लाइफ स्टाइल
Sawan 2025: हरा ही नहीं, इन पांच रंगों के कपड़े भी सावन की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे
Sarita
10 July 2025 12:50 PM IST

x
Sawan 2025: सावन सिर्फ हरियाली का महीना नहीं, बल्कि रंगों का उत्सव है। हरे रंग के साथ ही अगर आप कुछ नए और ट्रेडिंग रंगों को अपने स्टाइल और आउटफिट का हिस्सा बनाएंगी तो हर मौके पर आपका लुक सबसे अलग और आकर्षक बन सकता है। आइए जानते हैं सावन 2025 में हरे के अलावा कौन से रंग ट्रेंड में हैं और कैसे उन्हें अपने स्टाइल में शामिल करें।
गुलाबी रंग :
गुलाबी रंग बेहद आकर्षक होता है। बरसात के मौसम के साथ जो नमी आती है, उसमें भी यह रंग फ्रेश लुक देता है। हल्का गुलाबी या बेबी पिंक रंग चेहरे पर खास निखार लाता है। यह रंग मानसून की नमी में भी फ्रेशनेस का एहसास देता है। आप इसे सूट, साड़ी या कुर्ते के रूप में पहन सकती हैं।
नारंगी रंग :
हरियाली के इस महीने में नारंगी रंग खिला-खिला दिखता है। यह रंग ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। नारंगी रंग सावन की हरियाली में अधिक ब्राइट बना देता है। आप आॅरेंज कलर की एथनिक ड्रेज, लाइट मेकअप और सिंपल ज्वेलरी के साथ एकदम परफेक्ट लुक अपना सकती हैं।
बैंगनी या लैवेंडर रंग:
इन दिनों लैवेंडर रंग ट्रेंड में है। बैंगनी या लैवेंडर कलर कभी भी मौके पर आपको रॉयल लुक देता है। लैवेंडर या बैंगनी रंग के आउटफिट आपके स्टाइल में क्लासिक और रॉयल टच लाते हैं। सावन के धार्मिक अवसरों पर यह रंग सजीवता और गहराई दोनों दिखाता है।
पेस्टल ब्लू या हल्का नीला रंग ठंडक और संतुलन का रंग है। मानसून की उमस में पेस्टल सुकून देता है। यह रंग बेहद शांत और फैशनेबल लुक देता है। इसे ऑफिस से लेकर फंक्शन तक में कैरी किया जा सकता है।
पीले रंग के परिधान :
पीला रंग उत्सव और ऊर्जा से भरपूर होता है। सावन में पीले रंग का अपना ही आकर्षण होता है। हरियाली के बीच जब आप पीले रंग के परिधान में नजर आएंगी तो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे। सावन में कई धार्मिक अवसर, जैसे सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज आदि मनाई जाती है। इन धार्मिक अवसरों के लिए पीला रंग एकदम परफेक्ट है।
TagsSawanहराकपड़ेसावनखूबसूरतीSawangreenclothesbeauty जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





