लाइफ स्टाइल

Sawan 2021: सावन मास में जरूर झूले झूला, सेहत के लिए है फायदे मंद

Tulsi Rao
5 Aug 2021 8:31 AM GMT
Sawan 2021: सावन मास में जरूर झूले झूला, सेहत के लिए है फायदे मंद
x
सावन के महीने में हाथों में मेहंदी लगाकर महिलाओं के झूला झूलने की प्रथा बहुत पुरानी है। हम सब ने भी कभी ना कभी झूले पर बैठकर एन्जॉइ जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन के महीने में हाथों में मेहंदी लगाकर महिलाओं के झूला झूलने की प्रथा बहुत पुरानी है। हम सब ने भी कभी ना कभी झूले पर बैठकर एन्जॉइ जरूर किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं झूला सिर्फ एन्जॉइ करने के लिए ही नहीं सेहत से जुड़े कई हेल्थ बेनिफिट्स लेने के लिए भी झूला जाता है। आइए जानते हैं झूला झूलने से सेहत को मिलते हैं कौन से लाभ।

झूला झूलने के हेल्थ बेनिफिट्स-
मूड होता है बेहतर-
झूला झूलते वक्त इंसान के शरीर में हैप्पी हारमोंस रिलीज होते हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति अच्छा महसूस करता है। तो जब कभी अगली बार आपका मूड खराब हो तो उसे अच्छा करने के लिए कुछ देर के लिए झूला झूल आएं।
बॉडी अवेयरनेस बढ़ाता है झूला-
जब कोई व्यक्ति झूला झूलता है तो उसके दिमाग के साथ साथ उसकी बॉडी भी एक्टिव हो जाती है। शरीर पैरों के माध्यम से झूले को धकेलता है। ऐसा करने से शरीर की सतर्कता बढ़ती है और बॉडी उस झूले के साथ आगे और पीछे जाती है। जिससे व्यक्ति की बॉडी अवेयरनेस बढ़ती है।
तनाव कम करता है झूला-
स्ट्रेस को कम करने में भी झूला बेहद मददगार होता है। अगर आप तनावग्रस्त है या आपका मूड खराब है तो आप झूला झूल सकते हैं। झूला झूलने से व्यक्ति को शारीरिक फायदे मिलने के साथ-साथ मानसिक फायदे भी मिलते हैं।
कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता है झूला-
झूला झूलने से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता है। बता दें कि शरीर के कुछ अंग झूले के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए कड़ी परिश्रम करते हैं। ऐसे में जब व्यक्ति का शरीर पूरी गति के साथ झूला झूलता है तो व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास का भी विकास होता है।
बैलेंस -
झूला झूलने से बच्चा बैलेंस करना सीखता है। झूला झूलते समय कानों में मौजूद फ्लूइड आगे पीछे होता है जो शरीर के बैलेंस के लिए जरूरी होता है।


Next Story