- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Saunf Sharbat Recipe...
Saunf Sharbat Recipe :सौंफ का शरबत गर्मियों में देगा शरीर को ठंडक

Saunf Sharbat Recipe : सौंफ में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन A और C जैसे पोषक तत्व त्वचा के साथ आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। स्वाद से भरपूर सौंफ का शरबत पेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज का रामबाण इलाज है। ये शरबत मानसिक तनाव को कम करके दिमाग को शांत रखने में सहायक होता है। सालों से चले आ रहे आयुर्वेद के इलाज में सौंफ का उपयोग शरीर की नसों को संतुलित करने, हॉर्मोनल असंतुलन को सुधारने और वजन घटाने के लिए किया जाता है।
अगर आप इसका सेवन नियमित रूप से करते हैं तो ,साँसों की दुर्गन्ध को दूर कर देगा और हर पल आपको ताजगी का एहसास होगा।
सौंफ के शरबत के फायदे
सौंफ का शरबत ताजगी देने वाला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद पेय पदार्थ है। इसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।
पाचन में सुधार
ये शरबत पाचन क्रिया को मजबूत करता है, और पेट की समस्याओं जैसे गैस, कब्ज और अपच को दूर करता है। यह आंतों को साफ रखने में मदद करता है और पाचन में सुदार लाता है।
ताजगी का एहसास
गर्मी के उमस भरे मौसम में सौंफ का शरबत शरीर को अंदरूनी ठंडक पहुंचाता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और ऊर्जा का स्तर भी बनाए रखता है।
इस शरबत में कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है, ये मेटाबोलिज़्म को तेज करता है, और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है इसलिए वजन घटाने में भी ये काफी मददगार साबित होता है।
तनाव और चिंता करे दूर
इसमें पाय जाने वाले प्राकृतिक तत्त्व मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं। यह शरबत ताजगी और शांति का अहसास कराता है।
हॉर्मोन संतुलन
सौंफ महिलाओं के हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करती है, खासतौर से मासिक धर्म के दौरान यह काफी फायदेमंद मानी जाती है।
किडनी की सेहत
ये शरबत किडनी के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में ये काफी मदद करता है।





