लाइफ स्टाइल

Saunf Sharbat : गर्मी के मौसम में पिएं सौंफ का शरबत, मिलेंगे स्वास्थ्य लाभ

Sarita
20 May 2025 11:26 AM IST
Saunf Sharbat :  गर्मी के मौसम में पिएं सौंफ का शरबत, मिलेंगे स्वास्थ्य लाभ
x
Saunf Sharbat : आप घर पर सौंफ का शरबत (Saunf Sharbat) भी बना सकते हैं. ये बनाने में बहुत आसान है. ये आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. सौंफ (Saunf) से बने ड्रिंक्स वजन घटाने में भी आपकी मदद करते हैं. ये स्वास्थ्य को कई अन्य तरीकों से भी लाभ पहुंचाता है. आइए जानें इसे बनाने का तरीका और इसके स्वास्थ्य लाभ क्या हैं|
घर पर सौंफ का शरबत कैसे बनाएं:
इसे बनाने के लिए आपको 1/4 कप सौंफ बीज, 1/4 कप चीनी, 3 इलायची, 1 छोटा चम्मच काला या सेंधा नमक, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच तुलसी के बीज और ठंडे पानी की जरूरत होगी|
सौंफ का शरबत बनाने की विधि:
इसके लिए एक एक ब्लेंडर में सौंफ डालें. तुलसी के बीजों को पानी में भिगोकर एक तरफ रख दें. इसके बाद हरी इलायची और चीनी डालें. पाउडर बनाने के लिए इसे ब्लेंड करें. एक बड़े जग में 3 बड़े चम्मच सौंफ शरबत पाउडर, नमक, नींबू का रस और पानी डालें. इसे अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण को छानकर गिलासों में डालें. भीगे हुए तुलसी के बीज गिलास में डालें और मिलाएं. इसका आनंद लें. गर्मियों के मौसम में इसका सेवन किया जा सकता है|
सौंफ शरबत पीने के स्वास्थ्य लाभ:
सौंफ में मैंगनीज, मैग्नीशियम, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. सौंफ का शरीर पर शीतलन प्रभाव पड़ता है. आप अपने गर्मियों के आहार में सौंफ को शामिल कर सकते हैं. सौंफ का शरबत एक गिलास पीने से आपके शरीर को ठंडक मिलेगी और शरीर की गर्मी भी कम होगी|
सौंफ के बीज विटामिन, मिरनल और फाइबर से भरपूर होते हैं. ये स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. सौंफ के बीज पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का काम करते हैं. गर्मी के मौसम में कई लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. एक गिलास सौंफ का शरबत पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. ये कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाने का काम करता है. सौंफ में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. ये संक्रमण और वायरस को दूर रखते हैं. सौंफ में पोटैशियम होता है. ये शरीर में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है|
Next Story