लाइफ स्टाइल

Sattu for Weight Loss: वजन घटाने के लिए करें सत्तू का सेवन, जानें फायदे

Tulsi Rao
17 May 2022 5:47 AM GMT
Sattu for Weight Loss: वजन घटाने के लिए करें सत्तू का सेवन, जानें फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सत्तू को सेहत के लिए वरदान माना जाता है। वहीं, गर्मियों में सत्तू का सेवन करना हर तरह से लाभकारी होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सत्तू आपके बढ़े हुए वजन को भी कम करने में मदद कर सकता है। आजकल बढ़ते वजन की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। ऐसे में सत्तू आपकी समस्या का समाधान बन सकता है। सत्तू में फाइबर, प्रोटीन आदि पाया जाता है जो शरीर के लिए हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी सत्तू रामबाण इलाज है। आइए जान लेते हैं सत्तू किस तरह से वजन घटाने में मदद करता है...

- सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ महसूस करवाता है। सत्तू खाने के बाद बार-बार भूख का एहसास नहीं होता और आप अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच जाते हैं। अगर आप वजन कम करने की कोश‍िश में लगे हैं तो सत्तू आपके लिए बेहद फायदेमंद है।
किस समय सबसे ज्यादा फायदेमंद है सत्तू ?
सुबह के नाश्ते में सत्तू का सेवन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। शरीर को विषाक्त पदार्थों से मुक्त करने के लिए सत्तू को सबसे अच्छी डाइट मानी जाती है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ आपको भरपूर पोषण भी देगा और आपको जल्दी से भूख भी नहीं लगती है।
किस तरह से करें सत्तू का सेवन ?
सत्तू का इस्तेमाल अक्सर रोटी या बिहार की मशहूर लिट्टी बनाने में किया जाता है लेकिन आप सत्तू का शरबत बनाकर भी पी सकते हैं। सत्तू का नमकीन शरबत बेहद स्वादिष्ट लगता है। इससे आपकी भूख भी शांत होगी और मुंह का स्वाद भी लाजवाब हो जाएगा। इसके अलावा सत्तू से आप तरह-तरह की ड्रिंक्स बना सकते हैं।
किन लोगों को नहीं लेना चाहिए सत्तू ?
अधिका मात्रा में सत्तू का सेवन करना भी समस्या का कारण बन सकता है। ज्यादा सत्तू से गैस संबंधी समस्या हो सकती है इसलिए दिन में एक या दो बार ही सत्तू लेना चाहिए। क्योंकि सत्तू चने के आटे से बना होता है तो जिन लोगों को चने से एलर्जी है उन लोगों को सत्तू का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों को अक्सर गैस की समस्या होती है उन लोगों को भी सत्तू का सेवन कम करना चाहिए।


Next Story