लाइफ स्टाइल

कड़ी गर्मी में काफी फायदेमंद है सत्तू का ड्रिंक, जानिए सत्तू ड्रिंक बनाने की रेसेपी

suraj
24 May 2023 5:08 PM IST
कड़ी गर्मी में काफी फायदेमंद है सत्तू का ड्रिंक, जानिए सत्तू ड्रिंक बनाने की रेसेपी
x

लाइफस्टाइल: तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से हर कोई परेशान है। कई शहरों में तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार तक दर्ज किया जा रहा है। आलम ये है कि तेज धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कई तरीके अपनाकर लोग गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। गर्मी की वजह से शरीर पर कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं, जैसे सनबर्न और टैनिंग। इसका इलाज तो हम स्किन केयर करके कर ही लेते हैं।

इसके साथ ही गर्मी में शरीर काफी डिहाइड्रेट भी होने लगता है। जिसके लिए ऐसे खान-पान की जरूरत होती है, जो शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरी करें। अगर आप भी ऐसी किसी ड्रिंक की तलाश कर रहे हैं जो गर्मियों में आपको राहत दिलाए तो सत्तू का ड्रिंक पीना गर्मियों में काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए आपको भी इसकी रेसिपी बताते हैं।

सत्तू का ड्रिंक बनाने के लिए जरूरी सामान

चने का सत्तू - आधा कप

पोदीना के पत्ते - 10

नींबू - आधा

हरी मिर्च - आधी

भुना जीरा - आधा छोटी चम्मच

काला नमक - आधा छोटी चम्मच

सादा नमक - स्वादानुसार

विधि

गर्मी के दिनों में यूपी और बिहार में सत्तू का सेवन एक स्पेशल ड्रिंक के रूप में किया जाता है। आज हम इसी की सिंपल रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं। गर्मी में सत्तू बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीने के पत्तों को अच्छे से धोकर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसके बाद अब आप हरी मिर्च और प्याज को बेहद ही महीन-महीन काट लें।

अब इसके बाद एख कटोरे में ठंडा पानी लें और इसमें थोड़ा-थोड़ा सत्तू मिलाना शुरू करें। सत्तू को इतना घोलें कि इसमें गांठ ना रह जाए। सत्तू को अच्छे से घुल जाने के बाद इसमें भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। आखिर में इसमें पुदीना और नींबू का रस डालें। बस आपका ये ड्रिंक तैयार है। अब इसे गिलास में सर्व करें। इसमें ऊपर से बर्फ डालना कतई ना भूलें।

सत्तू से बनी ड्रिंक पीने का फायदा

तेज गर्मी में धूप और लू से बचने के लिए सत्तू का सेवन किया जाता है। अगर आप गर्मी में रोजाना इसका सेवन करेंगे तो पहले तो आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। इसके साथ ही ये आपके शरीर को उर्जावान रखता है। सत्तू का सेवन पेट को ठंडक पहुंचाने में मददगार है।

Next Story