- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Saraswati Puja Special...
लाइफ स्टाइल
Saraswati Puja Special Bhog: सरस्वती पूजा पर अर्पित करे खिचड़ी का भोग
Sarita
23 Jan 2026 10:30 AM IST

x
Saraswati Puja Special Bhog: खिचड़ी चावल और दाल से बनती है, जो जल्दी पचने वाली और हल्की होती है. इसे देसी घी में बनाकर मां सरस्वती को अर्पित किया जाता है. माना जाता है कि सच्चे मन और साफ भावना से बनाई गई खिचड़ी मां को बहुत प्रिय होती है. पूजा के बाद यही खिचड़ी प्रसाद के रूप में सभी को बांटी जाती है|
खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी सामान :
चावल – 1 कप
पीली मूंग दाल – ½ कप
देसी घी – 2–3 टेबलस्पून
जीरा – 1 छोटा चम्मच
तेज पत्ता – 1
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – 3–4 कप
कैसे तैयार होता है भोग:
सबसे पहले चावल और दाल को अच्छे से धोकर 15 मिनट भिगो दें.
कुकर या मोटे तले की कढ़ाही में देसी घी गरम करें.
घी में जीरा और तेज पत्ता डालें, खुशबू आने दें.
अब कद्दूकस किया अदरक डालकर हल्का सा भूनें.
भीगे हुए चावल-दाल डालें, 1 मिनट चलाएं.
हल्दी और नमक डालकर पानी मिलाएं.
कुकर में 3 सीटी आने तक पकाएं
(या कढ़ाई में ढककर नरम होने तक पकाएं)
खिचड़ी बहुत न सूखी हो, न बहुत पतली—मध्यम रखें|
TagsBhogसरस्वती पूजाखिचड़ीभोगOfferingSaraswati PujaKhichdiBhog जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





