- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sahjan Dal Soup: घर पर...

x
Sahjan Dal Soup: रोजाना के खाने में हटकर अगर आप कुछ हल्का, गरम और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो सहजन दाल सूप आपके लिए बेस्ट होगा. सहजन की ताजी फलियां और दाल को मिलाकर तैयार किया गया ये सूप दिखने में आकर्षक और स्वाद में लाजवाब होता है. इस सूप की खास बात यह भी है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मसालों या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए घर पर आसानी से सहजन दाल सूप बनाने की रेसिपी|
सहजन दाल सूप बनाने के लिए सामग्री:
सहजन की फलियां – 2 (कटे हुए टुकड़ों में)
मूंग दाल – आधा कप (धुली हुई)
प्याज – 1 (बारीक कटा)
टमाटर – 1 (कटा हुआ)
लहसुन – 3-4 कलियां (कटी हुई)
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस)
हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
घी या तेल – 1 छोटा चम्मच
पानी – 3-4 कप
हरा धनिया – सजाने के लिए
सहजन दाल सूप बनाने की विधि :
सबसे पहले आप कुकर में मूंग दाल, सहजन के टुकड़े और पानी डालकर 2-3 सीटी आने तक अच्छे से उबाल लें.
अब एक पैन या बर्तन में तेल गर्म करें, फिर उसमें लहसुन और अदरक डालकर हल्का भूनें. अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
इसके बाद आप टमाटर, हल्दी और नमक डालकर मसाला अच्छी तरह पकाएं. इसमें उबली हुई दाल-सहजन डालें और 5–7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
अब इस मिश्रण में आप काली मिर्च डालें और चाहें तो हैंड ब्लेंडर से हल्का सा ब्लेंड कर लें.
लास्ट में आप तैयार हुए मिश्रण के ऊपर हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें|
TagsSahjan DalSoupसहजन दालसूपDrumstick LentilsDrumstick Lentil Soup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





