लाइफ स्टाइल

केसर का पानी भी है सेहत के लिए फायदेमंद

Apurva Srivastav
5 Feb 2023 2:10 PM GMT
केसर का पानी भी है सेहत के लिए फायदेमंद
x

भारत में केसर की खेती जम्मू कश्मीर में की जाती है। इसके अलावा, विश्व के कई देशों में केसर की पैदावार होती है। इसका वनस्पति नाम क्रोकस सैटाइवस है। वहीं, हिंदी में इसे कुंकुम और जाफरान नाम से भी जाना जाता है। केसर बहुत महंगा मिलता है। आयुर्वेद में केसर को औषधि का दर्जा प्राप्त है। यह न केवल महिलाओं के लिए, बल्कि पुरुषों के लिए भी दवा समान है। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। आमतौर पर दूध में मिलाकर केसर का सेवन किया जाता है। वहीं, स्वीट्स में भी केसर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, केसर का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आइए, इसके बारे में जानते हैं-

-केसर वाला पानी पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है। इसके लिए रोजाना केसर के पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए केसर पानी का सेवन कर सकते हैं।
-हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो केसर का पानी पीने से यौन शक्ति बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या भी दूर होती है। साथ ही केसर पानी के सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है। इसके लिए पुरुषों के लिए केसर किसी वरदान से कम नहीं है।
-केसर पानी पीने से त्वचा संबंधी परेशानी भी दूर होती है। कई सौंदर्य उत्पादों में भी केसर का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, फेस पैक में भी केसर का यूज किया जाता है। इसके लिए आप केसर पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे त्वचा में एक्स्ट्रा निखार आता है।
-मूड स्विंग सामान्य समस्या है। इससे स्त्री और पुरुष दोनों प्रभावित होते हैं। ऐसा हार्मोनल असंतुलन की वजह से होता है। केसर का पानी मूड स्विंग की समस्या को दूर करता है। इससे मूड सही रहता है।
Next Story