लाइफ स्टाइल

केसरिया श्रीखंड' देगा आपको ताजगी,जाने रेसिपी

Kiran
21 Jun 2023 3:02 PM GMT
केसरिया श्रीखंड देगा आपको ताजगी,जाने रेसिपी
x
आवश्यक सामग्री :
- ताजा दही 500 ग्राम
- शक्कर 50 ग्राम
- केसर 10-15 धागे
- गुनगुना दूध एक चम्मच (केसर भीगने के लिए)
- छोटी इलाइची पाउडर 3-4 इलाइची का
- पिस्ता 5-6 बारीक कटे हुए
- बादाम 5-6 बारीक कटे हुए
बनाने की विधि :
- ताजा दही को पतले मलमल के साफ कपड़े में बांध कर 2-3 घंटे के लिये लटका दीजिये, हाथ से दबा दबा कर दही से सारा पानी निकल दीजिये।
- केसर को गुनगुने दूध में डालकर भिगो कर रख दीजिये।
- दही को कपडे से किसी बर्तन में निकालिये, चीनी और इलाइची पाउडर डाल कर अच्छे से मिला दीजिये।
- दही के मिश्रण में केसर का दूध डाल कर अच्छी तरह से मिलाइए। आधे बादाम और पिस्ते डाल कर मिला दीजिये।
- मिश्रण को दो घंटे के लिए फ्रिज में दीजिये।
- श्रीखन्ड को कटोरी में निकालिए ऊपर से बचे हुए बादाम और पिस्ते से सजाइए। ठंडा ठंडा श्रीखन्ड मेहमानों को खिलाइए और खुद भी खाइये।
Next Story