- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sabudana Recipe: सावन...
लाइफ स्टाइल
Sabudana Recipe: सावन व्रत में तैयार करें साबूदाना हलवा, आसान रेसिपी नोट करें
Sarita
2 July 2025 4:02 PM IST

x
Sabudana Recipe: व्रत के दौरान लोग साबूदाना का सेवन करते हैं। इससे कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं जैसे खीर, खिचड़ी या टिक्की। कुछ ही दिनों में सावन का महीना शुरू होने वाला है और इस महीने में लोग व्रत रखते हैं। अगर आप व्रत रखने की सोच रहे हैं तो साबूदाना से हलवा बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं साबूदाना हलवा बनाने की विधि के बारे में।
साबूदाना हलवा बनाने के लिए सामग्री :
साबूदाना – 1 कप
घी- 3 बड़े चम्मच
चीनी- आधा कप
पानी- 1 कप
इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
काजू- एक बड़ा चम्मच
बादाम- एक बड़ा चम्मच कटा हुआ
किशमिश- एक बड़ा चम्मच
नारियल बुरादा- 1 बड़ा चम्मच
दूध- एक चम्मच
केसर- कुछ धागे
साबूदाना हलवा बनाने की विधि:
साबूदाना हलवा बनाने के लिए सबसे पहलए आप साबूदाना को पानी में भिगो दें. एक घंटे पानी में ये सॉफ्ट हो जाएंगे. साबूदाना से पानी को अलग कर लें. अब एक पैन में घी को डालें और इसमें साबूदाना को कुछ देर के लिए फ्राई करें. कुछ देर भुनने के बाद इसमें आप आप पानी को मिक्स कर दें और धीमे आंच पर इसे पकाएं.
साबूदाना को बीच बीच में चलाते रहें. इसे तब तक पकाएं जब तक साबूदाना ट्रांसपेरेंट न हो जाए. जब ये पारदर्शी हो जाए तब आप इसमें चीनी को मिक्स कर दें.
अब इसे अच्छे से पका लें. काजू, बादाम को काट लें और इस में डाल दें. इसमें आप इलायची पाउडर और नारियल को भी मिक्स कर दें. जब ये पक जाए तो आप एक चम्मच दूध में केसर के धागे को डालें और हलवा में मिक्स कर दें. इससे हलवा को एक सुंदर रंग मिलता है. आपका साबूदाना हलवा तैयार है. इसके ऊपर आप काजू, बादाम और किशमिश को डालें|
TagsSabudanaसावन व्रतसाबूदानाहलवाSawan fastHalwaजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





