लाइफ स्टाइल

Sabudana Recipe: साबूदाने से ऐसे बनायें डोसा

Sarita
29 Jan 2025 10:52 AM IST
Sabudana Recipe:  साबूदाने से ऐसे बनायें डोसा
x
Sabudana Recipe: अगर आप भी व्रत में इन सब रेसिपीज से बोर हो चुके हैं और कुछ नया विकल्प खोज रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि साबूदाने को आप किस प्रकार नए तरीके से तैयार कर सकती है। जी हां आप साबूदाने से डोसा और चिवड़ा तैयार कर सकती हैं।
साबूदाना डोसा रेसिपी
साबूदाना डोसा के बारे में आपने बहुत कम सुना होगा लेकिन यदि आप अपने जायके में बदलाव और स्वाद को बढ़ाना चाहते हैं तो इस लजीज रेसिपी को जरूर तैयार करें। उपवास के दिनों में यह स्वादिष्ट साबूदाना डोसा रेसिपी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित होगी।
1/4 कप उड़द की दाल
आधा कप साबूदाना
1/4 कप पोहा
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
3 कप चावल
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच घी
साबूदाना डोसा बनाने के लिए आप तय मात्रा में उड़द की दाल, साबूदाना, पोहा और मेथी दाना ले लें।
इन सभी चीजों को कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। ध्यान दें कि पोहा ज्यादा देर तक भीगा न रहे।
अब एक बर्तन में चावल लें और उसे 20 से 25 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
चावलों के अलावा पानी में भिगोकर रखी बाकी चीजों को ब्लैंडर की मदद से एकसाथ बारीक पीस लें।
चावल को अलग से पीसकर एक बैटर तैयार कर लें और उसमें नमक डालकर फर्मेट के लिए रख दें।
चावल का मिश्रण फर्मेट होने के बाद उसमें साबूदाने का बैटर मिक्स कर लें।
इसके बाद आंच धीमी पर नॉन स्टिक तवे को गर्म कर लें।
अब धीमी आंच पर बैटर को धीरे-धीरे तवे पर डालें और एंटी क्लॉक वाइस फैलाते रहें।
आप चाहें तो बैटर को डालने के लिए कटोरी या कड़छी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप देखेंगे कि कुछ ही देर में आपका क्रिस्पी डोसा बनकर तैयार हो जाएगा।
इस लजीज डोसे को आप नारियल की चटनी के साथ परोस सकते हैं।
Next Story