- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sabudana Pulao : इसका...

x
Sabudana Pulao : अगर आपका व्रत है या फिर आप प्याज नहीं खाते हैं तो ये आपको इस डिश पर जरूर विचार करना चाहिए। प्याज के बिना भी इसके स्वाद में कोई कमी नहीं आती। इतना ही नहीं गर्मी के दिनों में अगर आपका कुछ हल्का खाने का मन है तो इसे ट्राई कर सकते हैं। इसे खाने से कार्बोहाइड्रेट मिलेगा। इसके बाद एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ये बहुत जल्दी पच भी जाता है। ऐसा नहीं है कि इसके लिए आपको व्रत का ही इंतजार करना पड़ेगा। आप किसी भी दिन इसका लुत्फ उठा सकते हैं। जो भी इसे खाएगा वो इसके टेस्ट से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाएगा।
सामग्री (Ingredients)
साबूदाना – 1 कप (भिगोया हुआ)
आलू – 1 (उबला हुआ)
काजू – 5-6 (हल्का भुना हुआ)
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
मूंगफली के दाने – आधा कप (भुने हुए)
टमाटर – 1 (कटा हुआ)
जीरा – 1 छोटी चम्मच
राई (सरसों के दाने) – आधा छोटा चम्मच
हल्दी – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
तेल – 2 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले साबूदाने को करीब 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर इसे छान लें।
- कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें। जब यह गरम हो जाए तो इसमें राई और जीरा डालें।
- इसके बाद आपको हरी मिर्च डालनी है। इसे सुनहरा होने तक भूनें। अब आपको हल्दी डालनी है।
- अगर आप व्रत के लिए बना रहें तो लाल मिर्च पाउडर की जगह काली मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं।
- फिर कटे हुए टमाटर डालें। उन्हें नरम होने दें। इसके बाद उबले हुए आलू और भुनी मूंगफली डालें।
- इन्हें करीब 2 मिनट तक भूनें। अब आपको भीगा हुआ साबूदाना डालना है।
- ऊपर से नमक डालें। धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। गैस कम करें।
- अब साबूदाना पुलाव को नींबू के रस और हरे धनिए से गार्निश करें। फिर सर्व करें।
TagsSabudana Pulaoस्वादलाजवाबSabudana Pulaotasteamazing जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





