- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sabudana Paneer Tikki:...
लाइफ स्टाइल
Sabudana Paneer Tikki: स्नैक्स में तैयार करें साबूदाना पनीर टिक्की
Sarita
16 Feb 2026 7:00 AM IST

x
Sabudana Paneer Tikki: शाम में आप भी टेस्टी स्नैक्स बनाने का सोच रहे हैं जो आसानी से तैयार हो जाए और जिसे तैयार करने में ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़े तो आप साबूदाना टिक्की को बना सकते हैं. सिंपल साबूदाना टिक्की के बजाय आप साबूदाना पनीर टिक्की को बनाएं. इस टिक्की में साबूदाना और पनीर का मिश्रण स्वादिष्ट लगता है और चटनी के साथ खाने पर मजा दोगुना हो जाता है|
साबूदाना पनीर टिक्की बनाने के लिए सामग्री :
साबूदाना- 1 कप
उबले आलू- 2
भुनी और दरदरी पिसी मूंगफली- आधा कप
पनीर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
जीरा- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
तेल- जरूरत के अनुसार
साबूदाना पनीर टिक्की को कैसे ट्राई करें?
साबूदाना पनीर टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 5-6 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें.
अब आप एक बड़े बर्तन में साबूदाना को डाल दें. इसमें आप उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. मूंगफली पाउडर को डाल दें.
इसमें आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद आप कद्दूकस किया हुआ पनीर को डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
मिश्रण से छोटे छोटे हिस्से लेकर गोल करके चिपटा कर लें.
तवा को गर्म करें. इसमें आप थोड़ा सा तेल डाल दें. टिक्की को तवे पर डालें और इसे अच्छे से पका लें. थोड़ा तेल डालकर इसे दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक पका लें. टिक्की जब पक जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें. सभी टिक्की को ऐसे ही पका लें|
TagsSabudana PaneerTikkiस्नैक्ससाबूदानापनीर टिक्कीSabudana Paneer TikkiSnacksSabudanaPaneer Tikki जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





