लाइफ स्टाइल

Sabudana Manchurian: साबूदाना से बनाएं स्वादिष्ट मंचूरियन

Sarita
11 Sept 2025 12:25 PM IST
Sabudana Manchurian: साबूदाना से बनाएं स्वादिष्ट मंचूरियन
x
Sabudana Manchurian :साबूदाना सिर्फ़ खिचड़ी तक सीमित नहीं है। इससे कई तरह के स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजन बनाए जा सकते हैं। और साबूदाना मंचूरियन भी एक अनोखा और लाजवाब फ्यूजन व्यंजन है, जो पारंपरिक व्रत की सामग्री को आधुनिक इंडो-चाइनीज़ स्वादों के साथ मिलाता है। आज हम आपको साबूदाना मंचूरियन की एक आसान रेसिपी बताएँगे, जिसे आप व्रत के दौरान या किसी भी मौके पर ट्राई कर सकते हैं।
बॉल्स बनाने के लिए सामग्री :
साबूदाना – 1 कप (रातभर भिगोया हुआ)
उबले हुए आलू – 2 मध्यम आकार के (मसले हुए)
सेंधा नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ, वैकल्पिक)
हरी मिर्च – बारीक कटी हुई
अरारोट या सिंघाड़ा आटा – 1-2 टेबल स्पून (बाइंडिंग के लिए)
मूंगफली – 2 टेबल स्पून (भुनी हुई और दरदरी कुटी हुई)
तेल – तलने के लिए
सॉस के लिए:
घी या थोड़ा सा तेल – 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
अदरक – 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा)
टमाटर प्यूरी – ½ कप
सेंधा नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – ¼ छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
शहद या गुड़ – 1 छोटा चम्मच (स्वीटनेस के लिए)
हरा धनिया – गार्निश के लिए
विधि :
1. सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने को अच्छे से मसल लें ताकि वो चिपचिपा हो जाए. उसमें उबले आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च, मूंगफली, हरी मिर्च, अदरक और अरारोट मिलाकर अच्छी तरह गूंध लें.
2. हाथ में थोड़ा तेल लगाकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. इन बॉल्स को मीडियम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. चाहें तो एयर फ्रायर या अप्पे पैन का उपयोग करके हेल्दी बना सकते हैं.
3. एक कड़ाही में थोड़ा घी या तेल गर्म करें. उसमें अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. अब टमाटर प्यूरी डालें और उसे तब तक पकाएं जब तक उसका कच्चापन खत्म न हो जाए.
4. सेंधा नमक, काली मिर्च, थोड़ा नींबू रस और शहद/गुड़ डालें. इसे 2-3 मिनट पकाएं. ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर ग्रेवी का टेक्सचर एडजस्ट करें.
5. तैयार बॉल्स को सॉस में डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें ताकि वो टूटे नहीं. ऊपर से हरा धनिया डालें और गरमा गरम परोसें.
6. व्रत में नहीं हैं तो इसमें प्याज-लहसुन और सोया सॉस भी डाल सकते हैं. इसे ड्राई या ग्रेवी दोनों तरीके से परोसा जा सकता है.
Next Story