- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sabudana Kathi Roll: ...

x
Sabudana Kathi Roll: साबूदाना से बनी डिशेज खासतौर पर व्रत में खाई जाती हैं, लेकिन आजकल इन्हें रेगुलर डाइट में भी शामिल किया जा रहा है. अगर आप बच्चों के लिए टिफिन या ऑफिस के लिए क्विक नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करना चाहिए. अगर आपने पहले से ही साबूदाना को भिगो कर रखा तो यह मात्र 25 से 30 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा|
साबूदाना काठी रोल के लिए जरूरी सामग्री:
साबूदाना – 1 कप (भिगोया हुआ)
उबले आलू – 2 मध्यम आकार के
मूंगफली पाउडर – 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
धनिया पत्ता – 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
घी/तेल – रोल सेंकने के लिए
सिंघाड़ा या राजगिरा आटा – 1 कप (रोल बनाने के लिए)
दही – ½ कप
हरी चटनी और मीठी चटनी – परोसने के लिए
साबूदाना काठी रोल बनाने की प्रक्रिया:
सबसे पहले भीगे हुए साबूदाना से अच्छी तरह पानी को हटा लें. इसके बाद उबले आलू, मूंगफली पाउडर, हरी मिर्च और नमक के साथ अच्छे से मैश कर लें.
अब मैश किये हुए सामग्री से छोटे-छोटे रोल बना लें.
तवा गरम करें और हल्का सा तेल डालकर इन रोल्स को सुनहरा भूरा होने तक सेंक लें.
दूसरी तरफ, राजगिरा या सिंघाड़ा आटे से पतली रोटी बेलकर तवे पर हल्की सेक लें.
अब इस रोटी में तैयार किए गए साबूदाना रोल रखें, ऊपर से हरी और मीठी चटनी डालें.
रोटी को रोल की तरह लपेटें और हल्का सा सेंककर गरमागरम परोसें|
TagsSabudanaKathi Rollसाबूदानाकाठी रोलSabudanaKathi Roll जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





