लाइफ स्टाइल

Sabudana Goli Bada Recipe: नाश्ते में बनाएं कुरकुरा साबूदाना गोली वड़ा

Sarita
31 Aug 2025 10:49 AM IST
Sabudana Goli Bada Recipe: नाश्ते में बनाएं कुरकुरा साबूदाना गोली वड़ा
x
Sabudana Goli Bada Recipe: आलू और साबूदाने से बने साबूदाना गोली वड़ा (Sabudana Goli Bada Recipe) कुरकुरे और बेहद स्वादिष्ट होते हैं.
इन वड़ों का गोल आकार इन्हें बच्चों और बड़ों दोनों के लिए खास बना देता है. इसे दही, हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसा जा सकता है.
साबूदाना गोली वड़ा बनाने की सामग्री:
साबूदाना – 1 कप (6-7 घंटे भिगोया हुआ)
आलू – 2 मध्यम आकार के (उबले और मैश किए हुए)
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
मूंगफली – ¼ कप (भुनी और मोटी पिसी हुई)
सेंधा नमक – स्वादानुसार
जीरा – ½ चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
तेल – तलने के लिए
कुरकुरें साबूदाना गोली वड़ा बनाने की विधि:
सबसे पहले साबूदाना धोकर 6-7 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. जब साबूदाना फूल जाए तो इसे छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी निकाल दें. मिक्सचर तैयार करें – एक बड़े बाउल में भिगोया हुआ साबूदाना, मैश किए आलू, भुनी मूंगफली का पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस भी डालें. इस मिक्स्चर की छोटी-छोटी गोलियां बना लें|
ध्यान रखें कि सभी गोले एक साइज के हों ताकि तलते समय अच्छे से सिकें. कढ़ाई में तेल गरम करें और धीमी आंच पर इन गोलियों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तलते समय उन्हें बार-बार चलाने की जरूरत नहीं होती, वरना टूट सकते हैं. तैयार साबूदाना गोली वड़े को हरी धनिया-पुदीना चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें|
Next Story