- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sabudana Fruit Bowl: ...

x
Sabudana Fruit Bowl: जब आप इसे घर पर बनाकर अपने बच्चों को खिलाते हैं तो यह एक परफेक्ट समर रेसिपी बन जाती है. आप इसे व्रत के दौरान, ब्रेकफास्ट या फिर एक लाइट इवनिंग स्नैक के तौर पर बिना किसी टेंशन के तैयार कर सकते हैं. यह आपके पेट को ठंडा रखता है और साथ ही इंस्टेंट एनर्जी देने का काम भी करता है|
साबूदाना फ्रूट बाउल बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
1 कप साबूदाना
1 कप दूध, ठंडा या फिर नॉर्मल
1 केला, कटे हुए टुकड़ों में
आधा कप सेब कटा हुआ
आधा कप आम या पपीता
4 से 5 स्ट्रॉबेरी या अंगूर
1 छोटा चम्मच शहद या डेट सिरप
1 छोटा चम्मच चिया सीड्स या सब्जा सीड्स
ड्राई फ्रूट्स जैसे कि बादाम, काजू और पिस्ता
इलायची पाउडर स्वादानुसार
साबूदाना फ्रूट बाउल बनाने की रेसिपी:
साबूदाना फ्रूट बाउल बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 3 से 4 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें.
इसके बाद भीगे हुए साबूदाना को पानी से निकालकर हल्का उबाल लें, जब तक वह ट्रांसपैरेंट और सॉफ्ट न हो जाए. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
अब एक बड़े बाउल में उबला हुआ साबूदाना डालें और उसमें ठंडा दूध मिलाएं.
इसके बाद इसमें कटे हुए सभी फ्रेश फल डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें.
अब इसके ऊपर से शहद, चिया सीड्स और ड्राई फ्रूट्स डालें और लास्ट में इलायची पाउडर छिड़ककर इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने रखें. आपका हेल्दी और स्वादिष्ट साबूदाना फ्रूट बाउल तैयार है|
TagsSabudanaFruit Bowlसाबूदानाफ्रूटबाउलSabudanaFruitBowl जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





