- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sabudana Chivda...
लाइफ स्टाइल
Sabudana Chivda Recipe: साबूदाना से बनाएं ये क्रिस्पी नमकीन
Sarita
2 Nov 2025 6:58 AM IST

x
Sabudana Chivda Recipe: व्रत के लिए हेल्दी फलाहारी स्नैक की तलाश हो या फिर शाम की चाय के साथ कुछ हल्का खाने का मन हो, साबूदाना नमकीन चिवड़ा हर मौके के लिए परफेक्ट है. झटपट तैयार होने वाला यह टेस्टी नमकीन घर आए मेहमानों को सर्व करने के लिए भी बेस्ट है. ऐसे में अगर आप भी मेहमानों और रिश्तेदारों को खुश करना चाहते हैं तो घर पर ये नमकीन बनाकर ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं मिनटों में तैयार होने वाली साबूदाना चिवड़ा की आसान रेसिपी|
साबूदाना चिवड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
साबूदाना – 1 कप (छोटे साइज का)
मूंगफली – आधा कप
करी पत्ता – 10-12
सेंधा नमक -स्वादानुसार
चीनी – एक छोटा चम्मच
तेल – तलने के लिए
नमकीन सेव – आधा कप
साबूदाना चिवड़ा बनाने की विधि क्या है?
साबूदाना नमकीन चिवड़ा बनाने के लिए सबसे पहले हम साबूदाना को पानी से अच्छे से धोएंगे. इसके बाद सुती के कपड़े पर फैलाकर इसे 3-4 घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दे ताकि सारा पानी सूख जाए और साबूदाना कुरकुरा बनें.
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. गैस को मीडियम फ्लेम पर रखें और थोड़ा थोड़ा करके साबूदाना डालकर पकाएं.
जब यह फूलकर हल्के सफेद औऱ कुरकुरे हो जाए तो इसे निकाल कर टिश्यू पेपर पर निकालें.
अब इसी तेल में मूंगफली को सुनहरा होने तक पकाएं और निकालें. फिर करी पत्तों को भी तलकर निकालें.
अब एक बड़े बाउल में तला हुआ साबूदाना, मूंगफली, करी पत्ते, नमक और थोड़ा चीनी डालकर मिलाएं. इसके ऊपर से नमकीन सेव डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
जब ये पूरी तरह ठंड़ा हो जाए तो इसे किसी एयरटाइट जार में भरकर रख दें. इसे शाम की चाय के साथ सर्व करें या फिर व्रत के दिनों के लिए भी ये परफेक्ट इवनिंग स्नैक है|
TagsSabudana Chivdaसाबूदाना Sabudana Chivda जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





