लाइफ स्टाइल

Sabudana Chips Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं कुरकुरे साबूदाना चिप्स, व्रत और नाश्ते दोनों के लिए परफेक्ट

Sarita
22 July 2025 10:41 AM IST
Sabudana Chips Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं  कुरकुरे साबूदाना चिप्स, व्रत और नाश्ते दोनों के लिए परफेक्ट
x
Sabudana Chips Recipe: साबूदाना न सिर्फ़ ऊर्जा से भरपूर होता है, बल्कि व्रत के दौरान पचाने में भी आसान होता है। यह एक ऐसी डिश है जिसे बनाने में न तो ज़्यादा मेहनत लगती है और न ही समय की बर्बादी। अगर आप घर पर यह डिश बनाने के इच्छुक हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर कैसे स्वादिष्ट और कुरकुरे साबूदाना चिप्स बना सकते हैं।
साबुदाना चिप्स के लिए सामग्री:
साबुदाना – 1 कप
पानी – भिगोने के लिए
सेंधा नमक – स्वादानुसार
जीरा – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
तलने के लिए तेल
साबुदाना चिप्स बनाने की विधि:
साबुदाना को अच्छे से धोकर रातभर या कम से कम 6 से 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इस बात का ध्यान रखें कि पानी की मात्रा इतनी हो कि साबुदाना अच्छी तरह भीग जाए, लेकिन पानी बच न जाए.
जब भीगा हुआ साबुदाना जब नरम हो जाए तो उसे एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें. अब इसमें सेंधा नमक, जीरा और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाएं. आप अगर चाहें तो थोड़ा नींबू का रस भी डाल सकते हैं जिससे चिप्स का स्वाद और बेहतर हो जाएगा.
अब एक मोटी पॉलीथिन शीट या प्लास्टिक की थाली लें. इसके बाद हाथ या चम्मच की मदद से साबुदाना का थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लें और उसे गोल चिप्स के आकार में फैलाएं. ध्यान रखें कि चिप्स ज्यादा मोटे न हों वरना सूखने में समय लगेगा.
अब इन चिप्स को तेज धूप में 2 से 3 दिन तक सुखाएं. चिप्स जब पूरी तरह सूख जाएं और सख्त हो जाएं तो समझिए ये फ्राई करने के लिए तैयार हैं.
एक कड़ाही में तेल गरम करें और तैयार सूखे चिप्स को मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तलें|
Next Story