- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Gulab Jal Benefits:...
लाइफ स्टाइल
Gulab Jal Benefits: गुलाब जल से पाएं चमकदार त्वचा, जानिए इससे मिलने वाले फायदे
Sarita
28 Sept 2025 12:52 PM IST

x
Gulab Jal Benefits: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. गुलाब जल यानी रोज वाटर का इस्तेमाल स्किन केयर में काफी समय से होता आ रहा है. इसको लगाने से स्किन फ्रेश नजर आती है. गुलाब जल को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है. इसमें पाए जाने वाले गुण स्किन से जुड़ी परेशानी को दूर करने में कारगर है. इसका इस्तेमाल फेस पैक में भी होता है और गुलाब जल से स्किन को कई फायदे होते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से गुलाब जल के फायदे|
स्किन को रखता है हाइड्रेटेड:
हर किसी की कोशिश रहती है कि स्किन का नेचुरल ग्लो बना रहे. गुलाब जल का इस्तेमाल आपके स्किन को हाइड्रेट करता है और एक फ्रेश लुक देता है और त्वचा मुलायम होती है|
स्किन प्रॉब्लम से राहत:
गुलाब जल का इस्तेमाल पिंपल और मुंहासों के दूर करता है. ये स्किन को ठंडक पहुंचाता है और सनबर्न की समस्या से आराम दिलाता है. इसका इस्तेमाल स्किन को राहत देता है और सूजन और अगर स्किन में रेडनेस है तो इन सब परेशानी से राहत देता है|
स्किन को टाइट करता है:
गुलाब जल का इस्तेमाल आपकी स्किन को टाइट करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो एजिंग के असर को स्किन पर कम करते हैं|
गुलाब जल आपकी स्किन से गंदगी और ऑयल को हटाता है. जिससे स्किन क्लीन नजर आती है. गुलाब जल का इस्तेमाल ऑयली स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है|
इस तरह से करें इस्तेमाल:
आप गुलाब जल को क्लींजर या टोनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. आप एक दो चम्मच गुलाब जल को लें और कॉटन बॉल की सहायता से फेस पर लगाएं. आप इसका इस्तेमाल टोनर के लिए भी कर सकते हैं. आप गुलाब जल से फेस पैक भी तैयार कर सकते हैं. आप मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल से आप पैक तैयार करें. इसे आप फेस पर लगाएं और थोड़ी देर के बाद इसे साफ कर लें|
Next Story





