- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rose Sharbat: पार्टी...

x
Rose Sharbat: इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। इसे तैयार करने के लिए गुलाब के फूलों के साथ ही चुकंदर और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इस शानदार हेल्दी ड्रिंक के साथ किसी भी मौके को खास बना सकते हैं। यह महफिल में चार चांद लगा देगा। इसे पीने वाले हर शख्स के मुंह से तारीफों की बौछार हो जाएगी। बेमिसाल जायके वाले इस शरबत का मजा लेने में अब देर नहीं करें।
सामग्री (Ingredients)
गुलाब की ताजी पत्तियां – 1 कप
चुकंदर – 1
तुलसी पत्ते – 15-20
पुदीना पत्ते – 1 टेबल स्पून
धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
इलायची – 5-6
नींबू – 2
चीनी – 1 किलो
विधि (Recipe)
- सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को पानी में डालें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। अब बर्तन में एक कप पानी डालकर उबाल लें और गैस बंद कर दें।
- पानी के हल्के गरम होने का इंतजार करें। अब मिक्सर जार में गुलाब की पंखुड़ियां और हल्का गरम पानी डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
- अब पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ियों को छन्नी की मदद से छानकर गुलाब का रस एक बाउल में निकाल लें और अलग रख दें।
- अब चुकंदर के टुकड़े करें और उसे भी मिक्सर जार में डाल दें। अब जार में धनिया पत्ती, तुलसी पत्ते, पुदीना पत्ते डालें और सभी चीजों को बारीक पीस लें।
- अब पिसे हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें एक कप पानी मिला दें। अब इस मिश्रण को उबालने के लिए गैस पर रखें।
- धीमी आंच पर मिश्रण को उबलने दें। जब इसमें उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और मिश्रण के ठंडा होने का इंतजार करें।
- मिश्रण जब ठंडा हो जाए तो छन्नी की मदद से इसे भी एक बाउल में छान लें।
- अब आधा किलो से ज्यादा चीनी को एक बर्तन में डालकर एक कप पानी मिलाएं और इसे उबलने के लिए रख दें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी पानी में घुलकर चाशनी न बन जाए। इसके बाद गैस बंद करें और चाशनी को ठंडा होने दें।
- इसके बाद बची हुई चीनी में इलायची दाने मिलाकर पीस लें। फिर नींबू को काटकर उनका रस एक कटोरी में निकाल लें।
- अब चीनी की चाशनी में चुकंदर का रस, गुलाब पंखुड़ियों का रस और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद पिसी हुई चीनी भी चाशनी में डाल दें। सारी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद शरबत को 5-6 घंटे के लिए ढककर रख दें। गुलाब शरबत तैयार है।
- इसे जब भी बनाना हो तो एक ग्लास ठंडे पानी में 2 टेबल स्पून गुलाब का शरबत डालें और 1-2 बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।
TagsRose Sharbatपार्टीड्रिंकRose SharbatPartyDrinkजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





