लाइफ स्टाइल

Rose Lassi Recipe : गर्मियों में फ्रेशनेस देगी पाकिस्तान की फेमस ठंडी-ठंडी गुलाब लस्सी

Sarita
2 March 2026 6:59 AM IST
Rose Lassi Recipe : गर्मियों में फ्रेशनेस देगी पाकिस्तान की फेमस ठंडी-ठंडी गुलाब लस्सी
x
Rose Lassi Recipe :अगर आप कुछ ऐसा ही रिफ्रेशिंग बनाना चाहते है तो गुलाब की खुशबू और दही की क्रीमीनेस से बनी रोज लस्सी की रेसिपी ट्राइ करें. फेमस शेफ शिरीन अनवर ने इस खास लस्सी की आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे आप घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं|गुलाब का फ्लेवर इस लस्सी को बेहद रिफ्रेशिंग बनाता है और यह मेहमानों को सर्व करने के लिए भी परफेक्ट ड्रिंक है. यहां से नोट करें रोज लस्सी बनाने की आसान रेसिपी|
रोज लस्सी बनाने बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
2 कप ठंडी दही
3-4 टेबलस्पून गुलाब का शरबत
2 टेबलस्पून चीनी (स्वादानुसार)
½ कप ठंडा दूध
4-5 बर्फ के टुकड़े
1 टेबलस्पून गुलाब की पंखुड़ियां
1 टेबलस्पून पिस्ता या बादाम (बारीक कटे हुए)
सबसे पहले मिक्सर जार में ठंडी दही डालें.अब इसमें गुलाब का शरबत, चीनी और ठंडा दूध मिलाएं. इसके बाद बर्फ के टुकड़े डालकर 20-30 सेकंड तक अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि लस्सी स्मूद और फोमी बन जाए. तैयार लस्सी को ठंडे गिलास में डालें. ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और कटे हुए पिस्ता या बादाम डालकर गार्निश करें|सर्व करने से पहले 10 मिनट फ्रिज में ठंडा कर लें, इससे स्वाद और बेहतर लगेगा|
Next Story