- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rooh Afza Recipe: घर...
लाइफ स्टाइल
Rooh Afza Recipe: घर पर बनाएं रूह अफज़ा, कई हफ्तों तक कर सकते हैं स्टोर
Sarita
16 April 2025 10:50 AM IST

x
Rooh Afza Recipe: बाजार में मिलने वाले रूह अफजा शरबत का ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में लोग इसे पीने से पहले सोचते हैं। यदि आपको रूह अफजा शरबत पसंद है, लेकिन आप सिर्फ डर की वजह से इसे नहीं पीते तो घबराएं नहीं। यहां हम आपको घर पर ही इस शरबत को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप बिना केमिकल के इसे घर पर ही तैयार करें। जब ये घर पर तैयार होगा, तो आपको इसे पीने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा।
घर पर रूह अफजा बनाने का सामान
चीनी – 1 कप
पानी – ½ कप
गुलाब जल – 2 टेबलस्पून
केवड़ा जल – 1 टेबलस्पून
चंदन पाउडर – ½ टीस्पून (ऑप्शनल)
खस एसेंस – ½ टीस्पून
नींबू का रस – 1 टीस्पून
लाल फूड कलर – 2-3 बूंद ( इसकी जगह चुकंदर का रस भी ले सकते हैं)
रूह अफजा बनाने के लिए सबसे पहले तो एक पैन में चीनी और पानी मिक्स करके पकाएं। इसे तब तक चलाते रहें, जब तक की चीनी पूरी तरह से घुल न जाएं। जब ये चाशनी एक तार की बन जाए तो गैस बंद कर दें और इसे कमरे के तापमान पर ठंडा होने दें।
जब ये कमरे के तापमान पर आ जाए तो इसमें गुलाब जल, केवड़ा जल, खस एसेंस, चंदन पाउडर, नींबू का रस और फूड कलर डालें। सभी चीजों को एक चम्मच की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें।
जब आपको लगे कि सभी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो गई हैं तो इसे मखमल के कपड़े से छान लें। छानने के बाद जो रस निकला है, उसे किसी कांच की बोतल में भर कर फ्रिज में रख लें।
जब इसका इस्तेमाल करना हो तो इसे फ्रिज से निकालें और इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि इसे फ्रिज में ही स्टोर करके रखना है। घर पर बने रूह अफजा से आप आसान विधि के कई रेसिपी तैयार कर सकती हैं।
TagsRooh Afzaघररूह अफज़ाRooh AfzaHomeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





