- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- तुरई के पकौड़े:...
लाइफ स्टाइल
तुरई के पकौड़े: मसालेदार व्यंजन खाने के शौकीन हैं तो इन पर कर सकते हैं भरोसा
Sarita
18 Aug 2025 12:59 PM IST

x
तुरई के पकौड़े: हालांकि आज हम तोरई की एक ऐसी डिश बताने जा रहे हैं, जिसके लिए न तो कोई बहाना बनाएगा और और न ही कोई इंकार कर पाएगा। हम बात कर रहे हैं तोरई के पकौड़ों की। इसे जो एक बार खा लेगा वो इसकी तारीफ ही करता रह जाएगा। आपको सबको खुश करने के लिए इसे जल्द ही दोबारा बनाना पड़ेगा। इसे आप चाय के साथ परोसें या फिर इसके साथ हरे धनिये और मिर्च की चटपटी चटनी भी बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
4 तोरई
1 कप चने का आटा
आधा कप चावल का आटा
2 बारीक कटी हरी मिर्च
आधा कप हरा धनिया
आधा छोटी चम्मच अजवायन
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधी छोटी चम्मच हींग
नमक
विधि (Recipe)
- तोरई को अच्छे से धोकर गोल-गोल काट लें और इसके बाद टुकड़ों के ऊपर थोड़ा नमक छिड़कें और साइड में रख दें।
- एक बड़े कटोरे में बेसन व चावल का आटा डालें। इसके ऊपर अजवायन, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, कटा हुआ हरा धनिया और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इसमें थोड़ा पानी डालकर पकौड़ों के लिए बैटर तैयार कर लें। ध्यान रहे कि बैटर ज्यादा पतला न हो। अब तोरई लें और उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें। अब तोरई के टुकड़ें लेकर उन्हें बैटर में डिप करें। अच्छे से कोट करने के बाद इन्हें तेल में फ्राई कर लें।
- पकौड़ों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल पेपर सोख ले। इसके बाद इन्हें चटपटी चटनी या सॉस के साथ परोसें।
- आप इसके साथ गरमागरम चाय भी सर्व कर सकते हैं। आप चाहें तो इसके ऊपर चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं।
Tagsतुरईपकौड़ेमसालेदारव्यंजनridge gourdpakorasspicydishes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





