लाइफ स्टाइल

Ridge gourd chutney:यह बोरियत को दूर भगाती है और आप इसे बार-बार मांगेंगे

Sarita
20 Sept 2025 9:57 AM IST
Ridge gourd chutney:यह बोरियत को दूर भगाती है और आप इसे बार-बार मांगेंगे
x
Ridge gourd chutney: हालांकि रोज-रोज एक ही जैसी चीज खाने से भी बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं तोरई चटनी की रेसिपी। यह एक बेहद यूनिक और मजेदार डिश है। देखने में आया कि बच्चे तोरई को देख मुंह बनाने लग जाते हैं, लेकिन हमें भरोसा है कि इसकी बनी चटनी को खाने के बाद उनकी राय बदल जाएगी। यह इतनी स्वादिष्ट और तीखी होती है कि वे इसे बार-बार खाने की फरमाइश करेंगे। इसका स्वाद एकदम अलग और तीखा होता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और न ही ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है।
सामग्री (Ingredients)
तोरई – 2 (मोटी और ताजी)
लहसुन – 5 से 7 कलियां
अदरक – 1 टुकड़ा
लाल मिर्च – 3
हरी मिर्च – 3
तेल – 3 से 4 चम्मच
हींग – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले तोरई को अच्छे से धोकर बीच से काट लें।
- अब हर टुकड़े पर तेल लगाएं और बीच-बीच में छोटे छेद करके लहसुन की कलियां डाल दें।
- गैस पर धीमी आंच में तोरई को अच्छे से भून लें। बीच-बीच में पलटते रहें ताकि सभी तरफ से पक जाए।
- जब तोरई नरम हो जाए तो इसे ठंडे पानी में डालकर छिलका उतार लें।
- अब सिलबट्टे या मिक्सर पर तोरई के साथ लाल-हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और हींग डालकर पीस लें।
- पीसने के बाद चटनी को प्लेट में निकालें और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
Next Story