- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rice Water Toner For...
लाइफ स्टाइल
Rice Water Toner For Hair: बालों के लिए वरदान है चावल का टोनर, जानें इसके इस्तेमाल के फायदे
Sarita
7 Jun 2025 6:34 AM IST

x
Rice Water Toner For Hair: चावल का पानी (Rice Water) बालों के लिए एक पारंपरिक और बेहद असरदार उपाय माना जाता है. यह प्राचीन जापानी और चीनी सुंदरियों का भी राज रहा है, खासकर याओ महिलाएं, जिनके लंबे और घने बालों के पीछे चावल के पानी का नियमित इस्तेमाल माना जाता है|
बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है:
चावल के पानी में अमीनो एसिड, विटामिन B, विटामिन E, एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देकर बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं|
बालों को मजबूत बनाता है:
इसमें मौजूद इनोसिटोल नामक तत्व बालों की क्षतिग्रस्त सतह को रिपेयर करता है और बाल टूटने से बचाता ह|
रूसी और स्कैल्प की जलन में राहत:)
चावल का पानी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो स्कैल्प की जलन और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है|
बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है:
यह बालों की प्राकृतिक चमक बढ़ाता है और उन्हें मुलायम और चमकीला बनाता है|
चावल का टोनर बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका:
बनाने की विधि: आधा कप चावल लें (सफेद या ब्राउन, दोनों चलेगा). इसे अच्छे से धोकर 1-2 कप पानी में 12 से 24 घंटे तक भिगोकर रखें. फिर इस पानी को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. इसे फर्मेंटेड राइस वॉटर कहते हैं, जो और भी ज्यादा असरदार होता है|
इस्तेमाल कैसे करें:
शैम्पू करने के बाद बालों और स्कैल्प पर यह टोनर स्प्रे करें.
15-20 मिनट बाद सादे पानी से बाल धो लें.
हफ्ते में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करें|
TagsRice WaterTonerHairबालोंवरदानचावलटोनरboon for hairricetonerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





