- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rice Flour Papad : घर...
लाइफ स्टाइल
Rice Flour Papad : घर पर बनाएं लाइट और क्रिस्पी चावल के आटे के पापड़
Sarita
25 Dec 2025 7:27 AM IST

x
Rice Flour Papad : आज हम आपको चावल के आटे से बनने वाले पापड़ की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप काफी आसानी से और बिना किसी झंझट के घर पर ही बना सकते हैं. राइस फ्लोर पापड़ की सबसे खास बात है कि ये सिर्फ टेस्ट में जबरदस्त नहीं होते बल्कि आप इन्हें स्टोर करके लंबे समय तक फ्रेश भी रख सकते हैं. चावल के आटे से बने पापड़ काफी ज्यादा लाइट और क्रिप्सी होते हैं जिस वजह से इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है. इसमें तेल का इस्तेमाल भी काफी कम होता है जिस वजह से ये बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए एक हेल्दी ऑप्शन बनते हैं. तो चलिए जानते हैं राइस फ्लोर पापड़ बनाने की सबसे आसान रेसिपी|
चावल के आटे के पापड़ बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
चावल का आटा – 2 कप
जीरा – 1 छोटा चम्मच
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार
तेल – हल्का सा चिकनाई के लिए
चावल के आटे से पापड़ बनाने की रेसिपी:
राइस फ्लोर पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में चावल का आटा लें. अब इसमें नमक, जीरा, अजवाइन, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अब थोड़ा-थोड़ा करके गरम पानी डालते हुए टाइट लेकिन थोड़ा चिकना आटा गूंथ लें. इस बात का ख्याल रखें कि आटा ज्यादा सॉफ्ट न हो.
इसके बाद गूंथे हुए आटे को ढककर 10 से 15 मिनट तक स्टीम करें. ऐसा करने से पापड़ ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं.
अब आटे को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
इसके बाद एक साफ पॉलीथिन शीट या केले के पत्ते पर हल्का तेल लगाएं और फिर एक लोई रखें और पतला गोल पापड़ बेल लें.
सभी पापड़ों को साफ कपड़े या ट्रे पर रखकर तेज धूप में 1 से 2 दिन तक सुखाएं. जब पापड़ पूरी तरह सूख जाएं, तब इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें|
TagsRice FlourPapadक्रिस्पीचावलआटेपापड़Rice FlourCrispyRiceFlourPapads जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





