- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rice Flour Chips...
लाइफ स्टाइल
Rice Flour Chips Recipe: चावल के आटे से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी होममेड चिप्स
Sarita
18 Dec 2025 6:47 AM IST

x
Rice Flour Chips Recipe: अगर आपको भी चटपटे चिप्स का सेवन करना पसंद है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको राइस फ्लोर चिप्स बनाने की सबसे आसान और टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये चिप्स टेस्टी तो होते ही हैं और घर पर बने हुए होने की वजह से काफी हद तक हेल्दी भी होते हैं. ये चिप्स बाहर से गोल्डन और अंदर से काफी ज्यादा लाइट होते हैं. जब आप इसके क्रंच को फील करेंगे तो आपको मजा ही आ जाएगा. इस डिश की खास बात है कि इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत पड़ती है. आप इन चिप्स को बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की चाय तक कभी भी एन्जॉय कर सकते हैं|
राइस फ्लोर चिप्स बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
चावल का आटा – 1 कप
पानी – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
जीरा – आधा छोटा चम्मच दरदरा पिसा हुआ
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
तेल – 1 छोटा चम्मच मोयन के लिए
तलने के लिए तेल – जरूरत के अनुसार
राइस फ्लोर चिप्स बनाने की रेसिपी:
राइस फ्लोर चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी उबाल लें. पानी में नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और अजवाइन डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब गैस धीमी करके इसमें धीरे-धीरे चावल का आटा डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठ न पड़े. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें.
जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए, तब इसमें 1 छोटा चम्मच तेल डालकर हाथों से अच्छी तरह गूंथ लें. इस बात का ख्याल रखें कि आटा सॉफ्ट लेकिन थोड़ा टाइट भी होना चाहिए. अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
इसके बाद एक साफ पॉलीशीट या केले के पत्ते पर थोड़ा तेल लगाएं और लोई को रखकर बेलन या हाथों से पतला फैलाएं. आप इन्हें मनचाहे शेप में काट सकते हैं.
इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गरम करें और जब तेल मीडियम गर्म हो जाए तो चिप्स को धीरे-धीरे डालें और धीमी आंच पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. इसे बीच-बीच में पलटते रहें ताकि चिप्स समान रूप से पकें.
इसके बाद तले हुए चिप्स को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए. एक-एक करके इसी तरह सभी चिप्स तल लें.
गर्मागर्म राइस फ्लोर चिप्स को हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही की डिप के साथ परोसें|
TagsRice Flour Chipsचावलआटेक्रिस्पीचिप्सRice Flour Chipsriceflourcrispychips जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





