- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Rice Appe : ब्रेकफास्ट...

x
Rice Appe : आज हम बात कर रहे हैं राइस अप्पे की। यह स्ट्रीट फूड के तौर पर फेमस है। यह टेस्टी होने के साथ ही डाइजेशन में भी हल्के होते हैं। इन्हीं कारणों के चलते इसे नाश्ते में प्राथमिकता दी जाती है। इसे बनाना बहुत आसान है। आपके पास अगर सुबह ज्यादा वक्त नहीं है तो इस डिश को ट्राई कर सकते हैं। दिन में स्नैक्स के तौर पर इसका मजा लिया जा सकता है। ये बड़ों के साथ बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। इसका मतलब है कि घर के हर सदस्य की तरफ से इसे ग्रीन सिग्नल मिल जाएगा। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी को फॉलो कर किसी भी प्रकार की मुश्किल से बच सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
चावल का आटा – 1 कप
सूजी – 2 टेबल स्पून
दही – 3/4 कप
प्याज कटा – 1
टमाटर बारीक कटा – 1
गाजर कटी – 1
शिमला मिर्च कटी – 1
चाट मसाला – 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
बेकिंग सोडा – 1/2 टी स्पून
नींबू का रस – 1 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
- एक मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा लें और उसमें सूजी मिक्स करें। अब इस मिश्रण में दही और चुटकीभर नमक डालकर मिलाएं।
- अब मिश्रण को 30 मिनट के लिए अलग रख दें। तय समय के बाद मिश्रण लें और इसे फेंटने के बाद इसमें बारीक कटा टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज और गाजर को डालकर मिला लें।
- मिक्स करने के बाद इस मिश्रण में चाट मसाला, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल दें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद मिश्रण में बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिला दें।
- अब घोल को अच्छी तरह से फेंटें। राइस अप्पे के लिए बैटर तैयार हो चुका है। अब अप्पे बनाने का पॉट लें और उसमें तेल लगाकर चिकना कर दें।
- इसके बाद हर खाने में अप्पे का बैटर डालें और पॉट को धीमी आंच पर गैस पर रखें। कुछ देर तक अप्पे सिकनें दें।
- ध्यान रखें कि अप्पे तब तक सेकना हैं जब तक कि वे सभी तरफ से सुनहरे न हो जाएं। जब अप्पे सुनहरे हो जाएं तो गैस बंद कर दें और उन्हें धीरे से पॉट से निकालकर प्लेट में रख दें।
- आपके स्वादिष्ट राइस अप्पे बनकर तैयार हो चुके हैं। इन्हें टमाटर सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
TagsRice Appeब्रेकफास्टविकल्पRice AppeBreakfastOption जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





