- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पौधे की जड़ों से...

x
जिनसेंग Panax समूह के पौधों की जड़ों से प्राप्त किया जाने वाला एक बेहद ही गुणकारी तत्व होता है। इसका उपयोग चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किया जाता है। आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में सदियों से जिनसेंग का इस्तेमाल होता आया है। जिनसेंग का उपयोग सबसे पहले चीन में किया गया था। यहीं से समय के साथ पूरे विश्व में फैल गया। इतिहास से पता चलता है कि जिनसेंग का उपयोग 15वीं शताब्दी से भी पहले होता आया है। इतिहास में जिनसेंग को Superior tonic की संज्ञा दी गई है।
जिनसेंग के प्रकार
जिनसेंग के कई प्रकार हैं। इन सबके अपने-अपने फायदे भी हैं। जिनसेंग के प्रकार का वर्गीकरण मुख्य रूप से इसके पाए जाने वाले क्षेत्र के आधार पर किया गया है।
इसके कुछ प्रकार निम्नलिखित हैं –
- कोरियन जिनसेंग
- साउथ चाइना जिनसेंग
- साइबेरियन जिनसेंग
- अमेरिकन जिनसेंग
- वियतनामी जिनसेंग
- रेड जिनसेंग
जिनसेंग का पौधा मुख्य रूप से ठंडे वातावरण में ही उगता है। हालांकि कुछ प्रकार के जिनसेंग गर्म जगहों पर भी पाए जाते हैं। एक पौधे के उगने के लगभग 4-6 वर्षों के बाद ही इससे जिनसेंग प्राप्त किया जाता है।
जिनसेंग के उपयोग
जिनसेंग का उपयोग मुख्य रूप से दवाओं के रूप में ही किया जाता है। लेकिन दवाओं के अलावा भी इसका उपयोग कई अन्य तरीकों से भी किया जाता है। कोरियन जिनसेंग की पत्तियों तथा तने का उपयोग चाय बनाने में तथा सूप बनाने में भी किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग कुछ प्रकार के मादक पदार्थों के निर्माण में भी किया जाता है। इन सबके अलावा जिनसेंग का सबसे अधिक उपयोग दवा के ही रूप में किया जाता है।
जिनसेंग के फायदे
इंफ्लेमेशन से आराम देता है
जिनसेंग में Antioxidant तथा Anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं। इस तरह ये कई प्रकार की बीमारियों में होने वाली सूजन यानी इंफ्लेमेशन से आराम पहुंचाता है।
हाई ब्लड शुगर कम करता है
जिनसेंग में ऐसे तत्व हैं जो कि शरीर में इंसुलिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। इंसुलिन की मात्रा शरीर में बढ़ने से ब्लड शुगर भी कम होता है। ब्लड शुगर कम करने के लिए मुख्य रूप से रेड जिनसेंग का उपयोग किया जाता है।
तनाव कम करता है
रेड जिनसेंग शरीर में Antioxidant enzyme की एक्टिविटी को बढ़ा देता है। इससे व्यक्ति को तनाव से काफी आराम मिलता है।
दिमाग को शांत तथा स्वस्थ रखता है
जिनसेंग में ऐसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो कि दिमाग को काफी अच्छा रखता है। यह दिमाग को काफी शांत रखता है। इसके अलावा यह याददाश्त तथा स्वभाव को भी बेहतर रखता है।
Next Story